{"_id":"5fb7f2e436cb731340401650","slug":"uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-announced-for-give-government-job-to-martyred-rajesh-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: सीएम त्रिवेंद्र की घोषणा, शहीद राकेश डोभाल के आश्रित को मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: सीएम त्रिवेंद्र की घोषणा, शहीद राकेश डोभाल के आश्रित को मिलेगी सरकारी नौकरी
Fri, 20 Nov 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार बारमूला में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंसपेक्टर राकेश डोभाल के आश्रित को उसकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने स्व.डोभाल के ऋषिकेश स्थित आवास पर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट की।
विज्ञापन
उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। सीएम ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। राकेश डोभाल के परिजन प्रकाश डोभाल ने बताया कि उनकी ओर से सीएम को ज्ञापन दिया गया है कि अर्द्धसैनिक बल में नौकरी की बजाय शहीद की पत्नी को योग्यता के अनुसार राज्य सरकार में नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
शहीद राकेश के घर से वापसी के बाद मुख्यमंत्री गंगानगर के हनुमंतपुरम में पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहरकांत ध्यानी का हाल जानने उनके घर गए। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र रावत पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य और प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा के निधन पर उनके हरिद्वार रोड स्थित घर पर पहुंचेे। इस दौरान उन्होंने शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
विज्ञापन