फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm trivendra launched smart driving licence and rc

दिल्ली की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी बनेंगे स्मार्ट लाइसेंस और आरसी, जानिए क्या होंगे फायदे

Thu, 21 Dec 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm trivendra launched smart driving licence and rc
trivendra

परिवहन विभाग ने बुधवार से स्मार्ट कार्ड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट (आरसी) जारी करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय सभागार में चार व्यक्तियों को स्मार्ट लाइसेंस और आरसी सौंपकर योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


सीएम ने राज्य में ई-चालान व्यवस्था को भी लागू किया। ई-चालान लागू होने से नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल वाहन स्वामी के आरटीओ /एआरटीओ कार्यालय में मौजूद रिकार्ड में आनलाइन माध्यम से अपराध दर्ज होगा और लाइसेंस के विरुद्ध कार्रवाई भी हो सकेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि स्मार्ट कार्ड लाइसेंस और आरसी कार्ड में होने पर उसे रखने और ले जाने में सुविधा होगी। कार्ड पर बार कोड होने पर चेकिंग दल ज्यादा पुख्ता तौर पर जांच कर सकेंगे। इसी तरह ई-चालान के लागू होने से नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ त्वरित और कड़ाई से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग के काम में और सुधार के लिए विभाग को दस जीपें जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि आधुनिकतम तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए कैसे लोगों को सुविधा देने के साथ विभाग की कार्यप्रणाली में बदलाव किया जा सकता है, स्मार्ट कार्ड लाइसेंस, आरसी, ई-चालान जैसे प्रयास इसके उदाहरण हैं।

स्मार्ट कार्ड लाइसेंस/आरसी से लाभ

uttarakhand cm trivendra launched smart driving licence and rc

विभाग राजस्व एकत्र करने में उल्लेखनीय कार्य किया है, अब तक 660 करोड़ के सापेक्ष विभाग ने 470 करोड़ राजस्व जुटा लिया है। परिवहन आयुक्त डी.सेंथिल पांडियन के अनुसार एनआईसी के सहयोग से शुरू हुई योजना में परिवहन अधिकारियों को टैबलेट, प्रिंटर, बैटरी बैकअप और इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक सहदेव पुंडीर, अपर सचिव एचसी सेमवाल, अपर आयुक्त परिवहन सुनीता सिंह, सहायक परिवहन आयुक्त एसके सिंह सहित सभी संभागों के आरटीओ, एआरटीओ उपस्थित थे।

ई-चालान से लाभ
- जीपीएस होने से अधिकारियों की लोकेशन पता रहेगी।
- जुर्माने का मौके पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा।
- रियल टाइम डेटा अपलोड हो जाएगा।
- एसएमएस के जरिए वाहन स्वामियों के पास कार्रवाई सूचना।

स्मार्ट कार्ड लाइसेंस/आरसी से लाभ
-अभी कागज में लाइसेंस, आरसी मिलती है, जिसके खराब होने का खतरा रहता है।
- कार्ड का रखरखाव ज्यादा आसान होगा।
- क्यूआर कोड होने से आसानी से पहचान हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed