फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm took decision against corruption

छाती पर पत्थर रखकर ले रहा हूं भ्रष्टाचार पर फैसले: त्रिवेंद्र रावत 

Mon, 03 Apr 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Apr 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm took decision against corruption
trivendra singh rawat - फोटो : file photo

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ छाती पर पत्थर रखकर फैसले ले रहे हैं। लेकिन हम साफ दिल से काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन


राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन हमारा संकल्प है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में सीएम रावत ने अब तक लिये अपने निर्णय को लेकर यह बात कही।
विज्ञापन


जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि मैं बाहर से चाहे जैसा लगूं पर अंदर से बहुत कोमल हूं, लेकिन गलत भी बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और विकास करना ही हमारा ध्येय है। उन्होंने एनएच 74 भूमि अधिग्रहण प्रकरण में छह पीसीएस अधिकारियों को सस्पेंड करने का उदाहरण दिया।

फाइल पर साइन कर छह अधिकारियों निलंबित कर दिया

uttarakhand cm took decision against corruption
त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : file photo

सीएम ने कहा कि हमने इस मामले में शीर्ष अधिकारियों को बुलाया, बहुत सोचा और फिर रात एक बजे इस नतीजे पर पहुंचे कि ये अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

इसलिए रात को ही फाइल पर साइन कर छह अधिकारियों निलंबित कर दिया। संभवत: त्रिवेंद्र ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह महज चर्चा में आने को जल्दबाजी में कोई फैसले नहीं लेंगे।

समारोह में विधायक हरबंस कपूर, विनय गोयल, उमेश अग्रवाल, राजेश रावत, दिनेश रावत, उदय सिंह पुंडीर, सचिन गुता हिमांशु गोगिया, हरीश कोहली, रमेश काला, अनीता मल्होत्रा, मीरा कठैत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed