फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Tirath Singh rawat New Video Viral about Girls Shorts after Ripped jeans Statement

उत्तराखंड: 'फटी जींस' के बाद अब सामने आया सीएम तीरथ का 'शॉर्ट्स' को लेकर बयान, खूब हो रही आलोचना

Thu, 18 Mar 2021 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Mar 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand CM Tirath Singh rawat New Video Viral about Girls Shorts after Ripped jeans Statement
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान का मामला थमा भी नहीं था कि अब 'शॉर्ट्स' को लेकर उनका एक और बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे श्रीनगर कॉलेज का एक किस्सा सुनाते हुए एक छात्रा की शॉर्ट्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



वायरल हो रहे इस वीडियो में तीरथ सिंह रावत कहते हैं, ‘मैं श्रीनगर में पढ़ता था तो चंडीगढ़ से एक लड़की आई, वो हमारे यहां की थी लेकिन चंडीगढ़ से आई थी। उन्होंने पैरों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप क्या बोलते हैं उसे हाफ कट... पहली बार नया-नया’ उन्होंने आगे कहा कि 'उसका उस दिन ऐसा मजाक बना, क्योंकि सारे पीछे भागना शुरू कर दिए। यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो... ऐसा करोगो तो क्या होगा’। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: सीएम तीरथ के फटी जींस को लेकर बयान पर देवभूमि में उबाल, नारेबाजी कर फूंके पुतले, तस्वीरें...

हालांकि ये वायरल वीडियो कब का है यह साफ नहीं है। लेकिन उनके इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। 

ये था सीएम का विवादित बयान

आपको बता दें कि उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को बाल संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि 'मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थीं। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। दो बच्चे उनके साथ में थे। महिला एनजीओ चलाती हैं। समाज के बीच में जाती हैं। क्या संस्कार दोगे? ' 

सोशल मीडिया पर उबाल
सीएम के फटी जींस को लेकर सामने आए बयान के बाद सोशल मीडिया पर सीएम तीरथ की जमकर निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई महिलाएं व राजनीतिक पार्टियां उन्हें घेर रही हैं। समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन,  तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, बिग बी की नातिन नव्य नवेली ने भी ट्वीटर पर बयान को लेकर आलोचना की। 

48 घंटे से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे तीरथ सिंह रावत
पिछले करीब 48 घंटे से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ट्विटर और फेसबुक पर टॉप ट्रेंड में हैं। ट्विटर पर अब तक करीब 40 हजार ट्वीट उनके बयानों को लेकर हो चुके हैं। वहीं, फेसबुक पर भी हजारों की संख्या में पोस्ट की जा रही हैं। तीरथ के फटी जींस का बयान हैशटैग रिप्डजींसट्वीटर और तीरथ सिंह रावत के नाम से ट्रेंड कर रहा है। वहीं, फेसबुक पर भी हैशटैग रिप्ड जींस, रिप्ड पैंट, रिप्ड बॉडी और तीरथ सिंह रावत खबर लिखे जाने तक ट्रेंड कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed