फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm rawat on yashpal arya.

जब उत्तराखंड सीएम बोले, 'ये तो देवर-भाभी का रिश्ता है'

Sat, 10 Dec 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Dec 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm rawat on yashpal arya.
हरीश रावत - फोटो : Self

कांग्रेस की काशीपुर रैली में रंग में भंग को लेकर सियासत गर्म है, मगर रैली के गवाह रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की माने तो उन्हें पता ही नहीं कि वास्तव में वहां क्या हुआ? रैली में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर से उन्होंने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने पार्टी के वरिष्ठ मंत्री यशपाल आर्य की रूठने का प्रश्न उठा तो उन्होंने चुटीले अंदाज में यह कहकर इसे टाल दिया कि देवर-भाभी का रिश्ता है, परिवार में ये सब तो चलता रहता है।
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में काशीपुर की रैली की खूब चर्चा रही। पार्टी सूत्रों की माने तो रैली का मजा किरकिरा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। सोनिया गांधी के जन्मदिवस के बहाने पार्टी कार्यालय में जुटे कांग्रेसियों की जुबान पर आज काशीपुर रैली तैरती रही। जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने के बहाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने आलाकमान को सौंपी रिपोर्ट

uttarakhand cm rawat on yashpal arya.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

बताते हैं कि किशोर ने आलाकमान को काशीपुर रैली की रिपोर्ट सौंपी। उनकी प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से बैठक हुई। संपर्क करने पर किशोर ने कहा कि काशीपुर रैली में उनके सामने कुछ नहीं हुआ। वह रैली को लीड करके जब जनसभा स्थल पर पहुंचे तो मंच पर मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी के सहप्रभारी उपस्थित थे। उनके सामने कोई बात नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर को पर्यवेक्षक के तौर पर रैली में गए थे। उन्होंने उनसे रैली के बारे में रिपोर्ट मांगी है। उधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत से आर्य की नाराजगी को देवर-भाभी का रिश्ता बता दिया।

अंबिका से दूसरे दौर की बैठक आज
दिल्ली में पार्टी प्रभारी से हुई बैठक के बारे में किशोर उपाध्याय ने कहा कि शनिवार को भी फिर से बैठक होगी। इन बैठकों में राज्य चुनाव समिति व घोषणा पत्र समिति की बैठकों की तिथियां तय होनी है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले पार्टी का कार्यक्रम बनाया जाना है। राहुल गांधी व अन्य केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम फिक्स होने हैं। चुनाव अभियान समिति के गठन पर भी चर्चा होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed