फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami visit to Kedarnath Disaster Affected Area and Aerial Survey

Kedarnath: सीएम धामी ने किया केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, स्थानीय लोगों से की बात

Tue, 06 Aug 2024 01:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2024 01:07 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।  

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami visit to Kedarnath Disaster Affected Area and Aerial Survey
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इसे साथ ही सीएम ने प्रभावित व्यक्तिओं से भी बात भी की।

विज्ञापन


Kedarnath: रेस्क्यू का छठा दिन...धाम में मौसम खराब, पैदल मार्ग से ही 150 लोगों को भीमबली किया रवाना, तस्वीरें
विज्ञापन

 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami visit to Kedarnath Disaster Affected Area and Aerial Survey

इसके बाद सीएम धामी ने जीएमवीएन अतिथि गृह में स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि हर यात्री और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा को दोबारा शुरू करने में स्थानीय लोगों का सहयोग लेने के दिए निर्देश दिए।

 

हेली सेवा से केदारनाथ यात्रा करने पर टिकटों में 25 फीसदी छूट देगी सरकार

सीएम धामी ने कहा कि हेलीसेवा के माध्यम से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यात्रा शुरू करने के लिए किए जाने वाले कार्यों में भी स्थानीय लोगों से सुझाव एवं सहयोग की भी अपील की। 

आपदा में सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग को हुआ भारी नुकसान

31 जुलाई को आई आपदा में सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग को काफी नुकसान हुआ है। सड़क जल्द खोलने को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक, एनएच, लोनिवि के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मार्ग को खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी और एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड पांच किमी की सड़क है। इस सड़क को आपदा से काफी नुकसान पहुंचा है। सोनप्रयाग की तरफ से करीब दो किमी आगे 150 मीटर लंबाई में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा 100-100 मीटर लंबाई में चार और जगह सड़क को काफी नुकसान हुआ है। इस मार्ग को लेकर मंत्रालय के डीजी ने वर्चुअल एनएच, लोनिवि अधिकारियों के साथ के बैठक की।

इसमें मार्ग को ठीक करने का काम तेजी से करने का निर्देश दिया। कहा, जो भी पुनर्निर्माण पर राशि खर्च होगी, उसको मंत्रालय उपलब्ध कराएगा। इसके बाद मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी व मुख्य अभियंता डीके शर्मा और एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद मौके पर पहुंचे हैं। बताया, मार्ग को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

मैंने स्वयं निरीक्षण किया है। एनएच और मंत्रालय के अधिकारी भी पहुंचे हैं। गौरीकुंड-सोनप्रयाग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग को जल्द खोलने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 
-डॉ पंकज पांडेय, सचिव, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed