फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami told Rahul Gandhi is boosting morale of Chinese army

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी चीन की सेना का मनोबल बढ़ा रहे

Sun, 18 Dec 2022 12:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर यह प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन भारत सरकार स्थिति की गंभीरता को समझे बिना गहरी नींद में है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami told Rahul Gandhi is boosting morale of Chinese army
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन की सरकार से बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिली है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन की सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर यह प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन भारत सरकार स्थिति की गंभीरता को समझे बिना गहरी नींद में है। चीन की तैयारी केवल घुसपैठ के लिए नहीं थी, बल्कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध के लिए थी। राहुल के इस बयान की सियासी हलकों में चौतरफा आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी से और कोई अच्छी अपेक्षा नहीं की जा सकती है कि वह सेना का मनोबल बढ़ाएंगे। वह सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैं। पिछले दिनों चीनी सेना से भारतीय सेना संघर्ष कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तब भी उन्होंने चीन के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके पीछे यह फैक्ट है कि उनके पिता राजीव गांधी के नाम से जो फाउंडेशन है, उसे चीन की सरकार की तरफ से बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिली है। शायद यही कारण है कि राहुल चीन की सेना का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed