फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami Met PM Narendra Modi in Delhi Today

CM Dhami Delhi Visit: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, निवेशक सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित

Tue, 04 Jul 2023 02:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jul 2023 02:01 PM IST
सार

CM Dhami PM Modi Meeting News: सीएम धामी ने पीएम मोदी को उत्तराखंड में गुड गवर्नेंस और विभिन्न विकास परियोजनों की दी जानकारी दी। इसके साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami Met PM Narendra Modi in Delhi Today
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समान नागरिक संहिता समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बाबा नीब करौरी का मोमेंटो व उत्तराखंड का चावल भेंट किया।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम धामी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी।

Uttarakhand Sting Case: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए तीन नेताओं के अधिवक्ता, 15 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई

विज्ञापन

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • सीएम धामी ने उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीएम ने किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से 1546 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। 
  • अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के अंतर्गत केंद्र सरकार के अंश लगभग 410 करोड़ को जल्द अवमुक्त किए जाने का अनुरोध किया। 
  • जोशीमठ भू-धसांव से प्रभावितों के लिए धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया। 
  • जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से दिलाए जाने का आग्रह किया।
  • देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।
  • हरिद्वार में भारत सरकार के पीएसयू भेल के उपयोग में नहीं आ रही 457 एकड़ भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed