फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami Amar Ujala Special Interview On population control law and other topics

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- जरूरत पड़ी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

Sat, 06 May 2023 05:45 AM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 May 2023 05:45 AM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का अपना एक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्वरूप है, इसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami Amar Ujala Special Interview On population control law and other topics
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा। कहा कि यूसीसी पर हमारा ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि धार्मिक एजेंडे के नाम पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदेश सरकार बेहद कठोरता के साथ कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों में अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। हम एक अध्यादेश भी ला रहे हैं, जिसमें भूमि खरीद की प्रक्रिया में व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच को अनिवार्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का अपना एक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्वरूप है, इसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यूपी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून की पहल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हित में हमारे लिए जो भी जरूरी होगा, वह हम करेंगे। जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत पड़ेगी तो वह भी लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, राज्य में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए हमने सख्त धर्म स्वतंत्रता कानून लागू किया है। इस कानून में 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। अब हम समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ समिति ने मुझे 30 जून तक ड्राफ्ट फाइनल होने के बारे में जानकारी दी है। समिति का कार्यकाल 27 मई को पूरा हो रहा है, इसे आगे बढ़ा दिया जाएगा।

यूसीसी दूसरे राज्यों के लिए नजीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट देश के दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता को शामिल किया गया।

हर धर्म के लोगों के लिए होगी समान व्यवस्था

बताया कि राज्य में यूसीसी लागू हो जाने के बाद हर धर्म के लोगों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था होगी। न्यायालयों में चल रहे संपत्ति से जुड़े मामलों से छुटकारा मिल जाएगा।

उत्तराखंड का मूल स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का मूल स्वरूप नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। यूसीसी, धर्मांतरण कानून, सत्यापन अभियान के बाद अब हमने भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि की जांच कराने का फैसला लिया है। मैंने कैबिनेट में मसला उठाया और अब इस पर एक अध्यादेश भी ला रहे हैं। एक मैनुअल तैयार होगा, जो उस पर फिट होगा, उसे ही भूमि खरीदने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारियों को भूमि संबंधी घोटालों के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए टास्क फोर्स बनाई गई है, जो ऐसे मामलों में आवश्यकता पड़ने पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

बागेश्वर उपचुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार, कर्नाटक चुनाव के बाद दायित्व बांटे जाएंगे

कैबिनेट विस्तार की संभावना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिए कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के बाद इस पर विचार होगा। अलबत्ता कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद सरकार में दायित्व बांटे जाने पर निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed