{"_id":"51cc11f28cf7ecb21eb3265ae9cda6ba","slug":"uttarakhand-cm-live-on-twitter-and-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB और ट्वीटर पर लाइव हुए CM हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FB और ट्वीटर पर लाइव हुए CM हरीश रावत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट से लोगों की समस्याओं को जाना और उनके सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने लोगों के कमेंट और पोस्ट पढ़े और उनके जवाब भी दिए।
विज्ञापन
रविवार को बागेश्वर से नवीन आर्या ने सड़क की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। लैंसडौन के विक्की रावत ने ताड़केश्वर महादेव मंदिर को धाम की तर्ज पर विकसित करने, सड़क के चौड़ीकरण का मामला उठाया।
विज्ञापन
पौड़ी के अनुकेत दनशोई ने पेयजल की समस्या सामने रखी। रुद्रप्रयाग निवासी अनिल रावत ने लैंको कंपनी में नियुक्ति का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। एलटी रिजल्ट में हो रही देरी केसवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि एलटी का परीक्षा परिणाम घोषित का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
दून निवासी जय देव सिंह रावत, दिल्ली निवासी महेंद्र सिंह आदि ने उन्नति प्रोजेक्ट शुरू न होने का मसला उठाया।
मसूरी के शीशराम बडोनी ने पहाड़ो में शिक्षा की समस्या तो नरेंद्र सिंह ने पहाड़ो के बंजर खेतो में पेड़ लगाने और बेचने, ट्रांसपोर्ट में सरकार के सहयोग से पलायन को रोकने के अपने सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को रिकार्ड रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।