{"_id":"57c9125b4f1c1b7f042cb9a9","slug":"uttarakhand-cm-harish-rawat-adopted-kid-birthday-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खिलती कलियां’ से मासूम आहिल के चेहरे पर खिली मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खिलती कलियां’ से मासूम आहिल के चेहरे पर खिली मुस्कान
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
aahil
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खिलती कलियां कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा गोद लिए गए आहिल मुस्कान खिलने लगी है।
विज्ञापन
आहिल अभी पूरी तरह कुपोषण से बाहर तो नहीं निकला, लेकिन उसकी जिंदगी की कई जटिलताएं आसान हो गई हैं। बृहस्पतिवार को आहिल का दूसरा बर्थडे मनाया गया। आजादनगर फर्स्ट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में केक काटा गया, मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उसके कुपोषण मुक्त होने की कामना की। इस दौरान साहिल के परिजनों ने सीएम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बच्चे को गोद लेने के बाद से उसे हर जगह विशेष तवज्जो मिल रही है। स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार आदि मिलने में भी अब कम परेशानी आती हैं।
विज्ञापन
एक साल पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खिलती कलियां कार्यक्रम के तहत सीएम के साथ ही कई विभागों के अधिकारियों ने बच्चे गोद लिए। यह बच्चे बस्ती में रहने वाले अतिकुपोषित बच्चे हैं। छह माह से तीन साल तक के इन बच्चों को पर्याप्त आहार मिल सके, नियमित चेकअप हो सके, इसी उद्देश्य से इन्हें गोद लिया गया। बाल विकास विभाग के अधिकारी इन बच्चों का ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
आहिल की मां अरशी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। आहिल तीन बहनों में अकेला भाई है और अतिकुपोषित होने के कारण इसको मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गोद लिया था। बताया कि मुख्यमंत्री की वजह से हमारे घर में नल लग पाया। आहिल को गोद लेते ही उन्होंने हमारी समस्याएं भी दूर की। पानी का कनेक्शन लगवाया।
आहिल के पिता सोनू का कुछ काम नहीं था तो उन्हें 20 हजार रुपये रोजगार शुरू करने के लिए दिए गए। बताया कि अब आहिल का वजन भी पहले से बढ़ चुका है, हालांकि अभी वह कुपोषण से बाहर नहीं निकल पाया है। अरशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी के स्टाफ की ओर से आहिल का बर्थडे मनाया गया और उसके कुपोषण मुक्त होने की कामना की गई।
सब कहते हैं सीएम साहब का बच्चा
आहिल की मां अरशी ने बताया कि जब से मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद लिया है तब से लोग उसे सीएम साहब का बच्चा कहकर बुलाते हैं। इसीलिए उसे विशेष तवज्जो भी दी जाती है। बताया कि सीएम के गोद लेने के बाद अब बच्चे के उपचार आदि में परेशानी नहीं आती।