{"_id":"5d0db9688ebc3e07f33d6125","slug":"uttarakhand-cm-half-announcements-incomplete","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः सीएम की आधी घोषणाएं अधूरी, खेल विभाग का नहीं खुला खाता, आवास की भी सुस्त चाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः सीएम की आधी घोषणाएं अधूरी, खेल विभाग का नहीं खुला खाता, आवास की भी सुस्त चाल
Sat, 22 Jun 2019 10:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के मुखिया ने जनता के बीच जाकर जो विकास की घोषणाएं की उन पर सरकारी तंत्र संजीदा नहीं दिख रहा है। आलम ये है कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में सीएम ने 1323 घोषणाएं की हैं। जिनमें से आधी घोषणाओं पर काम अधूरा है। कुछ विभागों की स्थिति ये है कि उनका खाता तक नहीं खुला हैं। ये हालात सरकारी तंत्र व प्रदेश में विकास की स्थिति को बयां करने के लिए काफी हैं। जब मुखिया की घोषणाओं का ये हाल है तो विभागीय योजनाओं के तहत चल रहे कामों की स्थितियां क्या होंगी।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में प्रदेश की सत्ता पर त्रिवेंद्र सिंह रावत आसीन हुए। जनता को उम्मीदें थी कि प्रदेश के विकास में तेजी आएगी। क्योंकि पर्वतीय राज्य होने के चलते सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थितियां खासी अच्छी नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने भी इन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का वायदा चुनाव में जनता से किया था, तो उन्हें पूरा करने की कवायद सत्ता आसीन होते ही शुरू कर दी। स्थितियां ये बनीं कि मुख्यमंत्री जिस जिले में जाते विकास योजनाओं की घोषणाएं करते।
विज्ञापन
पिछले ढाई साल में सीएम ने कुल 1323 विकास योजनाओं की घोषणा की हैं। जिनमें से आधी घोषणाओं पर ही काम पूरा हो सका हैं। जबकि युवा कल्याण विभाग ने तो एक भी घोषणा पर काम अब तक शुरू नहीं किया है। इसके अलावा आवास, वन, परिवहन, शहरी विकास, नागरिक उड्डयन, खेल आदि विभागों के कामों की रफ्तार बेहद सुस्त हैं। केवल लोक निर्माण विभाग ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर गंभीर है। विभाग ने 78 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा किया है। पेयजल, सिंचाई और पर्यटन विभाग ने भी लगभग पचास प्रतिशत घोषणाओं को पूर्ण किया है। मुख्यमंत्री के घोषणाओं को लेकर सख्त निर्देश के बावजूद अफसर हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की है, उन पर क्या काम हुआ हैं। इसकी सभी विभागों के सचिवों से रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव उत्तराखंड
घोषणाओं का हाल विभागवार
विभाग घोषणा पूर्ण
वन 41 7
युवा कल्याण 36 0
खेल 12 2
ग्राम्य विकास 20 4
पंचायती राज 11 3
परिवहन 18 3
नागरिक उड्डयन 12 3
पर्यटन 55 29
शहरी विकास 90 14
आवास 70 2
चिकित्सा शिक्षा 39 16
उच्च शिक्षा 25 7
पेयजल 170 100
सिंचाई 111 52
लोक निर्माण 613 479