फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami unveiled the Information Department's New Year 2026 calendar

Dehradun: सरकार व जनता के बीच सेतु का काम करता है सूचना विभाग, कैलेंडर का किया विमोचन

Mon, 12 Jan 2026 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Jan 2026 10:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता व जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami unveiled the Information Department's New Year 2026 calendar
सीएम धामी ने कैलेंडर का किया विमोचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। सीएम ने कहा कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों के साथ सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता व जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कैलेंडर के माध्यम से राज्य सरकार के प्रयासों को एक रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आम लोगों के लिए जानकारीपरक के साथ प्रेरणादायी सिद्ध होगा।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण को लेकर बढ़ी जागरूकता, हुई 24 गुना की बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, सूचना विभाग ने सरकार व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की है कि भविष्य में भी सूचना विभाग नवीन तकनीकों, रचनात्मक सोच व नवाचार के साथ जनहितकारी सूचनाओं का व्यापक प्रसार करता रहेगा, जिससे सरकार की योजनाओं व नीतियों की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
इस मौके पर अपर सचिव सूचना बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव व उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed