{"_id":"65dc9742dd03a71c2a06434b","slug":"uttarakhand-cm-dhami-strict-on-forest-official-for-increasing-cases-of-tiger-and-leopard-ban-on-foreign-tours-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बाघ-तेंदुए के बढ़ते मामलों पर सीएम सख्त, वन अधिकारियों को लगाई फटकार, विदेश दौरों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बाघ-तेंदुए के बढ़ते मामलों पर सीएम सख्त, वन अधिकारियों को लगाई फटकार, विदेश दौरों पर रोक
Mon, 26 Feb 2024 07:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:24 PM IST
सार
राजधानी देहरादून में भी एक दिन पहले ही 10 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बाघ और तेंदुओं के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर वन अधिकारियों को तलब किया और उन्हें जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को ताकीद किया कि वे फील्ड में जाकर हालात पर नजर रखें और सख्त कार्रवाई करें। साथ ही वन अधिकारियों के विदेश दौरों पर रोक के आदेश दिए।
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में भी एक दिन पहले ही 10 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में स्थित अपने कार्यालय में ही विभागीय अधिकारियों को तलब किया।
विज्ञापन
Uttarakhand: धामी सरकार की सौगात, 25 हजार उपनल कर्मियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ा, आदेश जारी
विज्ञापन
इस दौरान प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने इस पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। सीएम ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक आरके सुधांशु को दैनिक रूप से मामलों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी खुद फील्ड में जाने के भी आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो भी जरूरी कदम हैं, उठाए जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए। मानव वन्य जीव संघर्ष के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर काम करे। सीएम धामी ने प्रशिक्षित क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को तत्काल फील्ड में भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।