फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said We have brought record reduction in the unemployment rate of state

Uttarakhand: बोले सीएम धामी-हम प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड कमी लाए, देश के लिए आदर्श बन रहे

Thu, 10 Apr 2025 11:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Apr 2025 11:34 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि यदि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ योगदान दे, तो उत्तराखंड को एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said We have brought record reduction in the unemployment rate of state
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाने में कामयाब रही। हमने राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया। पिछले तीन साल में हमारी सरकार ने 22 हजार सरकारी नौकरियां दीं। एक जनपद, दो उत्पाद योजना से स्थानीय आजीविका के अवसर बढ़ रहे हैं। ''हाउस ऑफ हिमालयाज'' ब्रांड के माध्यम से हमारे पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिल रही हैं। ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘फार्म मशीनरी बैंक’, ‘एप्पल मिशन’, ‘नई पर्यटन नीति’, ‘नई फिल्म नीति’, ‘होम स्टे’, ‘वेड इन उत्तराखंड’ और ‘सौर स्वरोजगार योजना’ जैसी पहल से राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

विज्ञापन


धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ओहो हिल यात्रा के चौथे संस्करण रजत से स्वर्ण की ओर के समापन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष मनाने के साथ ही अपने प्रदेश को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। यदि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ योगदान दे, तो उत्तराखंड को एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती।
विज्ञापन


Uttarakhand: अतिवृष्टि से तबाही, कुसुमगाड़ गदेरा उफनाया, जलई का संपर्क टूटा, पुलिया बही, बस्ती को खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार पर वर्ष 2026 में नंदा देवी यात्रा तथा 2027 में कुंभ के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें अभी से तैयारी में जुटना होगा। तीन वर्षों में हमारे प्रदेश ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ये निर्णय देश के लिए आदर्श बन रहे हैं। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, डायरेक्टर एसओए रवि भटनागर प्रदेशभर से आए छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed