फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Chances of rain with strong winds orange alert issued

Uttarakhand: अतिवृष्टि से तबाही, कुसुमगाड़ गदेरा उफनाया, जलई का संपर्क टूटा, पुलिया बही, बस्ती को खतरा

Thu, 10 Apr 2025 08:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, गढ़वाल
अमर उजाला ब्यूरो, गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Apr 2025 08:25 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Chances of rain with strong winds orange alert issued
पुलिया बही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन से हो रही बारिश-अतिवृष्टि से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से कुसुमगाड़ गदेरा उफान पर आ गया। इससे जलई गांव में एक वाहन बह गया। वहीं, अनुसूचित जाति बस्ती खतरे की जद में आ गई है। जलई गांव का आसपास के अन्य गांवों से संपर्क टूट गया है। साथ ही पेयजल लाइन को भी क्षति पहुंची हैं।

विज्ञापन


वहीं गदेरा उफान पर ओरिंग गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के दो पुल के पिलर की बुनियाद क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पुल हवा में लटक गए हैं। यहां गांव में कई खेत मलबे की भेंट चढ़ गए हैं। इसके अलावा पूरे कालीफाट क्षेत्र के गांवों में भारी ओलावृष्टि से काश्तकारों की गेहूं, जौ, सरसों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। साथ ही साग-सब्जी और फलदार पेड़ों को क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस और जिला आपदा कंट्राेल रूम को घटना के बारे में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


Uttarakhand: थराली में तीन घंटे की बारिश से मची तबाही, उफनाए नदी और नाले, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को शाम लगभग पांच बजे ओरिंग गांव बड़पीना जंगल के ऊपरी क्षेत्र में बादलों की तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। कुछ ही देर में भारी मलबा व बोल्डरों के साथ कुसुमगाड़ गदेरे का जलस्तर बढ़ गया। गदेरे के उफान पर आने से जलई गांव में जितेंद्र पुत्र गोंविद की कार बह गई। यहां, गांव का मुख्य पैदल मार्ग भी जगह-जगह पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही जलई गांव की दोनों पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे पेयजल सप्लाई ठप हो गई।

निवर्तमान ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि गदेरा उफान पर आने से अनुसूचित जाति बस्ती को खतरा हो गया है। यहां रातभर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बताया कि भारी ओलावृष्टि से फसलों को भी व्यापक क्षति पहुंची है। गेहूं, जौ, सरसों, मटर आदि की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जिला आपदा कंट्रोल रूम और राजस्व उप निरीक्षक को सूचना दे दी गई है।

दूसरी तरफ कुसुमगाड़ गदेरे के उफनाने से ओरिंग गांव को जोड़ने वाले भीरी-ओरिंग मोटर मार्ग पर स्थित दो पुल के पिलर की बुनियाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां पुल हवा में लटक रहे हैं। साथ ही गांव के कई खेतों में मलबा घुस गया है। गांव में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह कंडारी ने बताया कि गदेरे के तेज बहाव से पुलियाओं के पिलर की बुनियाद को क्षति पहुंची है। पेलिंग और भीरी में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत, राजेश नेगी ने बताया कि कुसुमगाड़ के उफान पर आने से कई जगहों पर मलबा आया है। क्यूंजा घाटी के गांवों में भी बारिश व ओलावृष्टि हुई है। दूसरी तरफ भारी बारिश से पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में एक घंटे तक बंद रहा। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

केदारनाथ में तीन घंटे बरसे बादल
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक केदारनाथ में जमकर बारिश हुई। धाम में मौजूद सेवानिवृत्त कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में तेज बारिश हुई है। वहीं, चोराबाड़ी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों से दोपहर बाद धाम में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed