फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said Kathua terrorist attack Martyrs dependents will get government jobs

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- बलिदानियों के आश्रितों को स्वत: मिलेगी सरकारी नौकरी, होगी खास व्यवस्था

Fri, 12 Jul 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सैन्य धाम निर्माण में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए 15 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said Kathua terrorist attack Martyrs dependents will get government jobs
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ऐसा तंत्र विकसित करने जा रही है, जिसमें शहीद सैनिकों के आश्रितों को स्वत: ही नौकरी मिल जाएगी। साथ ही शहीदों के नाम पर अपने आप सड़क, स्कूल और कॉलेज के नामकरण हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कठुआ आतंकी हमले में बलिदान पांच सैनिकों के आश्रितों को सरकार नौकरी देगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सचिवालय में सैन्य धाम प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलिदान सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सैन्य धाम निर्माण में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए 15 अक्तूबर तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विभागीय मंत्री को नियमित रूप से सुनवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार के निर्देश दिए। कठुआ हमले में बलिदान सैनिकों के आश्रितों को शीघ्र सरकारी नौकरी देने के लिए कार्रवाई कर समय सीमा तय कर करने कहा। मुख्यमंत्री ने सैन्य धाम के निर्माण के बाद रखरखाव व संचालन का जिम्मेदारी एमडीडीए दी जाएगी। सैन्य धाम के निर्माण में आ रहे भूमि विवाद के समाधान के लिए डीएम देहरादून को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले की भक्ति का अनोखा रंग: दिव्यांग मोहित ने भरी हौसलों की उड़ान, एक पैर पर चलकर गंगाजल लेने पहुंचे हरिद्वार

500 मीटर की परिधि में निर्माण से प्रतिबंध हटेगा
बैठक में सैन्य धाम के 500 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य प्रतिबंधित करने के आदेश को निरस्त कर युक्ति संगत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed