Uttarakhand: सीएम धामी ने किया साफ, बोले-सशक्त भू-कानून लागू करेंगे, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन व परीक्षण चल रहा है। जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।
मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन व परीक्षण चल रहा है। जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
कुदरत का कहर: कोटद्वार में दहशत के 16 घंटे...मूसलाधार बारिश से आया सैलाब, खौफ में गुजारी रात, दिखी बस तबाही
उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी नाप भूमि पर अवैध कब्जों के मामले में सरकार ने सख्त कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रदेश में सरकारी और निजी भूमि पर अतिक्रमण मामले में 10 साल तक सजा होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस अध्यादेश के संबंध में प्रक्रिया चल रही है।
सुभाष कुमार कमेटी की सिफारिशों पर आयुक्तों से मांगे गए हैं सुझाव
सशक्त भू कानून के लिए सुभाष कुमार कमेटी ने जो रिपोर्ट शासन को सौंपी है, उसकी सिफारिशों के क्रम में सचिव राजस्व ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के आयुक्तों से स्थानीय भू कानून के प्रावधानों के आलोक में रिपोर्ट मांगी है। अभी आयुक्तों से शासन को रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जल्द रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद लागू की जाने वाली सिफारिशों पर कार्रवाई को लेकर राजस्व विभाग प्रस्ताव तैयार करेगा और उसे कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।