फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami big announcement interview in Group-C recruitment and technical non-technical posts over

Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा एलान- समूह-ग समेत सभी तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर अब नहीं होंगे इंटरव्यू

Wed, 01 Mar 2023 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Mar 2023 11:01 PM IST
सार

उच्च पदों में जहां साक्षात्कार जरूरी है, जैसे पीसीएस या अन्य उच्च पद वहां भी साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा और भर्ती में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami big announcement interview in Group-C recruitment and technical non-technical posts over
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में समूह 'ग' की परीक्षाओं में तत्काल प्रभाव से साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणा हल्द्वानी में आयोजित आभार रैली में की। उन्हाेंने कहा कि सरकार यह भी फैसला लेने जा रही है कि उच्च पदों में जहां साक्षात्कार जरूरी है, जैसे पीसीएस या अन्य उच्च पद वहां भी साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा और भर्ती में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन


Dehradun: उच्च शिक्षा हासिल करने में दून के युवा सबसे आगे, दूसरे नंबर पर नैनीताल, इस जिले की सबसे खराब हालत
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समय-समय पर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि साक्षात्कार में किसी को बहुत ज्यादा अंक दिए गए या किसी अभ्यर्थी को बहुत कम अंक। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए और परीक्षा सुधार की प्रक्रिया के तहत कई लोगों के सुझाव भी आए। इनमें से एक सुझाव साक्षात्कार के अंकों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दिए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए था। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार यह फैसला भी लेने जा रही है कि साक्षात्कार में किसी भी अभ्यर्थी को 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक अंक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण भी बताना होगा। अब किसी भी तरह की मनमानी नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष-2008 में हमारी सरकार ने समूह ग को लोक सेवा आयोग से बाहर कर भर्तियों में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त की थी। पर ये नियम पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया था। अब सरकार ने इस दिशा फैसला लिया है। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी शामिल होंगे। इससे पहले भाजयुमो ने नकल विरोधी कानून लागू होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। रैली संयोजक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यहां का युवा भटकने वाला नहीं है।

सरकार लगातार मातृशक्ति को और सशक्त करने और युवाओं के हितों के लिए कार्य कर रही है। वर्ष-2022 में जो वायदे किए थे, उन्हें 2027 तक पूरा किया जाएगा। रैली की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि देश में 2000 से 2014 तक सब कुछ ठप था। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद तेजी से विकास शुरू हुआ। रैली को संयोजक व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, त्रिलोक सिंह चीमा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

अचानक सीबीआई प्रेम कैसे हो गया?
सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अचानक इन लोगों को सीबीआई से प्रेम हो गया है। पहले किसी के खिलाफ सीबीआई जांच करती थी तो उसे उत्पीड़न बताया जाता था। अब सीबीआई जांच की बात की जा रही है। इन लोगों की मंशा ही ठीक नहीं है। अगर सीबीआई जांच होती तो परीक्षाओं में व्यवधान आता। पहले सभी परीक्षाएं होंगी। अगर जरूरत हुई तो सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। इसके लिए सरकार पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून पारित होने पर उत्तराखंड की समस्त जनता को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।

धामी सरकार ने रचा इतिहास : भट्ट
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लाकर इतिहास रचा है। इससे पहले एकीकृत उत्तर प्रदेश के समय राजनाथ सिंह नल्ये कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि देश में 90 हजार स्टार्टअप शुरू हुए हैं। केंद्र और राज्य की सरकार लगातार लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है।

कई विधायक और मेयर भी पहुंचे
आभार रैली में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। इसमें मेयर जोगेंद्र रौतेला, काशीपुर मेयर उषा चौधरी विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, मोहन बिष्ट, दीवान बिष्ट, अरविंद पांडे आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed