फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami advice to Sukhu introspect why are MLAs going From himachal Government

Uttarakhand: सीएम धामी की सुक्खू को सलाह, कहा- आत्ममंथन करें, विधायक क्यों जा रहे हैं?

Wed, 28 Feb 2024 11:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Feb 2024 11:34 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि हिमाचल में कई कांग्रेस विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं। कांग्रेस नेतृत्व को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami advice to Sukhu introspect  why are MLAs going From himachal Government
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्यसभा चुनाव हारने के बाद सियासी संकट में मानी जा रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सलाह दी कि उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं? वे क्यों असंतुष्ट हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली में कोर ग्रुप बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई कांग्रेस विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं। कांग्रेस नेतृत्व को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी पांचों सीटें जीतेगी। पार्टी की पूरी तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड में विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ग के हितों से जुड़ीं योजनाएं और कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी खूब आगे बढ़ा है। उसी के कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में जितने आवेदन आए, उन्हें साथ लेकर आए हैं। ये सभी नाम केंद्रीय नेतृत्व सौंप दिए जाएंगे। कांग्रेस ने बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 6000 लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं, बड़े नाम आएंगे तो सभी को पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed