फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm daughter will married to gaurav negi.

...तो ये हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के समधी

Sun, 26 Apr 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Apr 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm daughter will married to gaurav negi.

सालों पुरानी दो दोस्तों की यारी अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है। दोनों दोस्त 29 अप्रैल को समधी बनकर एक-दूसरे के गले लगेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड के चिलियानौला निवासी वयोवृद्ध पैथोलॉजिस्ट पदम सिंह नेगी के पौत्र गौरव नेगी और मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी आरती 29 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। आरती और गौरव भी एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय भी स्वयं ही किया था, जिस पर परिवार ने मुहर लगाई है।

गौरव नेगी के पिता महावीर नेगी एसएसबी से कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त हैं। महावीर नेगी का मकान हल्द्वानी के सद्भावना कालोनी लालडांठ रोड पर है, जबकि उनके दादा पदम सिंह नेगी, भाई सौरव नेगी चिलियानौला में रहते हैं। 29 अप्रैल को गौरव का विवाह मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुत्री आरती के साथ होना है।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक से लेकर नवीं कक्षा तक शिक्षा हल्द्वानी केंद्रीय विद्यालय में हासिल की। उनकी मां लता नेगी चिलियानौला स्थित बियरशिवा में शिक्षिका थीं। इसलिए बाद में उन्होंने चिलियानौला बियरशिवा में दाखिला लेकर 12वीं तक की शिक्षा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुणे में उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया, कोर्स के तुरंत बाद उन्हें दिल्ली के ओबरॉय फ्लाइट सर्विस में जॉब मिल गई। जॉब के साथ-साथ उन्होंने रानीखेत पीजी कालेज से बीए किया।

उन्होंने बताया कि वह लोग शुरू में रानीखेत स्थित स्प्रिंग फील्ड क्षेत्र में रहते थे। आरती का ननिहाल भी स्प्रिंग फील्ड में है। वह यूपी सरकार के पूर्व मंत्री स्व. गोविंद सिंह माहरा की नातिन हैं। दोनों परिवारों का लंबे समय से एक-दूसरे के घर आना-जाना है।

हरीश पहले मेरे दोस्त हैं बाद में मुख्यमंत्री

uttarakhand cm daughter will married to gaurav negi.

मुख्यमंत्री के होने वाले समधी महावीर नेगी ने बताया कि मूल रूप से खाकर गांव के रहने वाले हैं। पहले यह गांव अल्मोड़ा जिले में आता था और अब बागेश्वर में पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरीश पहले मेरे दोस्त हैं बाद में मुख्यमंत्री।

उन्होंने बताया कि समधिन बनने जा रही रेणुका रावत को भी बचपन से जानते हैं और उनके साथ बचपन में खेले हैं। मुख्यमंत्री रावत जब लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे तब से परिचय है। छात्र जीवन की कई यादें भी जुड़ी हुई हैं।

नेगी ने बताया कि गौरव और आरती को जानने के साथ एक-दूसरे को पसंद भी करते थे। दोनों ने विवाह करने का भी फैसला भी अपनी मर्जी से किया। उन्होंने कहा कि बचपन के पारिवारिक संबंध अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि गौरव रानीखेत में कंस्ट्रक्शन कंपनी चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed