{"_id":"5f36b7aa8ebc3edd18714fbf","slug":"uttarakhand-children-suffer-unknown-disease-in-bageshwar-swelling-on-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बागेश्वर में अज्ञात बीमारी की चपेट में आए बच्चे, चेहरे पर आ रही सूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बागेश्वर में अज्ञात बीमारी की चपेट में आए बच्चे, चेहरे पर आ रही सूजन
Fri, 14 Aug 2020 09:46 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:46 PM IST
सार
- सूचना मिलते ही स्वास्थ्य टीम ने लगाया शिविर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बागेश्वर के कपकोट के चचई गांव में कई बच्चे अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं। बच्चों के चेहरे पर काफी सूजन है। एक युवती समेत चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, कोविड जांच के लिए 43 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह चचई गांव के गिरीश चंद्र के बेटे आयुष (4) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके चेहरे पर काफी सूजन है। गांव में अन्य बच्चों के बीमार होने की सूचना पर जिला अस्पताल से डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. अब्बास और डॉ. नसीम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चचई गांव पहुंचकर 31 बच्चों समेत तमाम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से लक्ष्मी (18) पुत्री चंदन राम, ममता (13) पुत्री नैन राम, सपना (13) पुत्री माधो राम को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
डॉ. अब्बास ने बताया कि शुरुआती लक्षण बैक्टीरिया के दिखाई दे रहे हैं। गांव में तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद ही बीमारी का पता चलेगा। चचई गांव गई टीम में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कोरंगा, लैब तकनीशियन लोकेश सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन