फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Child Rights Protection Commission asks three doctors in case of death of child

देहरादूनः बच्ची की मौत के मामले में आयोग ने तीन डॉक्टरों को किया तलब

Tue, 23 Jul 2019 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Jul 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Child Rights Protection Commission asks three doctors in case of death of child
प्रतीकात्मक - फोटो : pexels.com

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्ची की मौत के मामले में सीएचसी रायपुर और दून महिला अस्पताल के तीन डाक्टरों को तलब किया है। आरोप है कि इलाज में लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि तीनों डाक्टर 25 जुलाई को आयोग में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। 

विज्ञापन


बंजारावाला निवासी अनिल नौटियाल के मुताबिक 14 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में उनकी बेटी पैदा हुई। आरोप है कि उसके पैदा होने के कुछ देर बाद उसकी सांसे तेज चलने लगी। इसकी जानकारी अस्पताल के डाक्टरों को दिए जाने के बावजूद डाक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं उनकी ओर से फोन पर उनके साथ अभद्रता की गई। बेटी को बाद में दून मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में डाक्टर ने बताया कि अस्पताल में वेंटीलेटर नहीं है।
विज्ञापन


बच्ची को महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया जाए। आरोप है कि बगैर बाल रोग विशेषज्ञ के देखे बच्ची को रेफर किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गुंजन भट्ट ने कहा कि दून मेडिकल कालेज से बच्ची को रेफर करने के दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन का पाईप फटा था। बच्ची को किसी तरह एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता गुंजन भट्ट ने कहा कि प्रकरण से उत्तराखंड बाल अधिकार आयोग को अवगत कराया गया। जिस पर आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी की ओर से सीएचसी रायपुर के डॉक्टर डॉ. आरपी एस राणा, इसी अस्पताल के डा.बीएस पाण्डेय एवं दून महिला अस्पताल के डॉ. अविनल कालरा को 25 जुलाई को आयोग में तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed