फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chief Secretary SS Sandhu tenure has been extended read more Update in hindi

Uttarakhand: मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ा, सीएम के विश्वास पात्र, प्रधानमंत्री की गुड बुक में भी एसएस संधू

Fri, 21 Jul 2023 01:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Jul 2023 01:25 PM IST
सार

उत्तराखंड के प्रमुख सचिव एसएस संधू को छह माह का विस्तार मिल गया है। पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान योजना का जिम्मा मुख्य सचिव के कंधों पर है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Secretary SS Sandhu tenure has been extended read more Update in hindi
मुख्य सचिव एसएस संधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। एसएस संधू को 6 माह का सेवा विस्तार मिला है। वह इसी महीने रिटायर होने वाले थे। मुख्य सचिव एसएस संधू को बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव एसएस संधू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विश्वास पात्र माना जाता है।  प्रधानमंत्री कार्यालय उनके सेवा विस्तार के पक्ष में था। डॉ संधु प्रधानमंत्री की गुड बुक में हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक की।
विज्ञापन


कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से राज्य सरकार के सभी विभाग अपनी कौशल विकास और रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे, युवाओं के लिए काउंसिलिंग सेशल और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को युवा महोत्सव गढ़वाल एवं कुमाऊँ दोनों मंडलों में आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 वर्चुअल कक्षाओं को काउंसिलिंग 


मुख्य सचिव ने राज्य के युवाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने हेतु प्रत्येक जनपद में इसका लाइव टेलीकास्ट किए जाने के भी निर्देश दिये। इसके लिए शिक्षा विभाग की प्रदेशभर संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को भी उपयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को उचित एवं पूर्ण जानकारी मिल सके इसके लिए विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों को भी अधिक से अधिक समय तक लगाए जाने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें। इसके साथ ही मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को विभिन्न प्रकार की काउंसिलिंग, व्याख्यान और जानकारियों को छात्र छात्राओं तक पहुँचाने हेतु नियमित रूप से उपयोग में लाए जाने के भी निर्देश दिये गए।

ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  ऑपरेटर की मौत के बाद भी एसटीपी में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताई उस रात की दर्दनाक कहानी


मुख्य सचिव ने कहा कि युवाओं को आगे भी राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिलती रहे, इसके लिए मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए। सभी विभागों द्वारा संचालित ऐसी योजनाओं की जानकारी इस ऐप में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की पूर्ण जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed