फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chief Secretary Order to all DMs, mark place for disposal of debris on NH

Uttarakhand: मुख्य सचिव के सभी DM को निर्देश, एनएच पर मलबे के निपटारे के लिए जगह चिह्नित करें

Mon, 14 Oct 2024 07:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2024 07:25 PM IST
सार

सीएस ने एजेंसियों को निर्धारित डंपिंग जोन में ही मलबे के निस्तारण के नियमों को सख्ती से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Secretary Order to all DMs, mark place for disposal of debris on NH
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह में भूस्खलन या राष्ट्रीय राजमार्गाें के निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे का निपटारा करने के लिए डंपिंग स्थल चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्राथमिकता से राजस्व भूमि चिह्नित करने और भूमि मुहैया न होने पर वन भूमि को चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं ने आगामी पांच साल के लिए 81.99 हेक्टेयर भूमि की जरूरत की जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएस ने एजेंसियों को निर्धारित डंपिंग जोन में ही मलबे के निस्तारण के नियमों को सख्ती से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी, बीआरओ, एनएचआईडीसीएल के अधीन कई राष्ट्रीय राजमार्गों में निर्माण के दौरान निकले मलबे के निस्तारण को पूर्व में तय डंपिंग स्थलों की क्षमता के विस्तार की संभावनाओं के अध्ययन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भर चुके डंपिंग स्थलों को कंप्रेस करने की संभावनाओं पर कार्य करने निर्देश दिए। डंपिंग जोन की जरूरत के संबंध में लोक निर्माण विभाग, बीआरओ और एनएचआईडीसीएल को अपनी रिपोर्ट के संबंध में जिलाधिकारी के साथ समन्वय और संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए।

Landslide: गंगोत्री हाईवे पर हिल कटिंग के दौरान हुआ भूस्खलन, मलबा-बोल्डर गिरने से रास्ता बंद, वाहनों को रोका

सीएस ने एजेंसियों को डंपिंग के संबंध में पांच वर्षाें की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चिह्नित भूमि के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं ने राज्य में अगले पांच वर्षों की जरूरतों के दृष्टिगत 81.99 हेक्टेयर भूमि की मांग रखी, जिसमें वर्तमान में 55.69 और अगले पांच वर्षाें में 26.30 हेक्टेयर भूमि शामिल है।

डंपिंग स्थल को ग्रीन पैच के तौर पर विकसित करें
मुख्य सचिव ने डीएम को डंपिंग स्थलों पर मलबे के जमा के होने के बाद उसके उपयोग को लेकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे डंपिंग स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित करते हुए बांस के पौधे रोपने के निर्देश दिए। सीएस के निर्देशों के अनुसार ऐसे स्थलों पर तेजी से विकसित होने वाले वृक्षों का रोपण किया जाएगा, जो भविष्य में क्रश बैरियर के रूप में उपयोगी होंगे। बैठक में लोनिवि सचिव पंकज कुमार पांडेय के अलावा लोनिवि, बीआरओ, एनएचआईडीसीएल व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी के अलावा डीएम रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed