फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Chief Minister says to bureaucracy, you read law, I will read public faces

अफसरशाही को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दो टूक, तुम किताब पढ़ो, मैं जनता के चेहरे पढूंगा

Tue, 16 Mar 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 16 Mar 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Chief Minister says to bureaucracy, you read law, I will read public faces
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, मैंने अफसरों को साफ कर दिया कि तुम किताब पढ़ो, मैं जनता के चेहरे पढूंगा। मुझे काम चाहिए, रिजल्ट चाहिए। वक्त कम है और चुनौती बड़ी है। तीरथ सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उत्तराखंडः नए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकाली दोपहिया वाहन रैली, नाचते हुए पहुंचे कार्यकर्ता, तस्वीरें
विज्ञापन


वह महानगर भाजपा की रैली के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने करीब एक घंटे के संबोधन में कार्यकर्ताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीरथ ने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंचूंगा। यह भाजपा में ही मुमकिन है। मैं तो एक माध्यम हूं, ये कुर्सी कार्यकर्ताओं की है। रैली में जुटी भीड़ कार्यकर्ताओं के दम पर है। मुझे यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि यह सबकुछ मेरी बदौलत है।

उन्होंने कहा कि चारधाम की बैठक लेकर आ रहा हूं। मैंने अफसरों को साफ कर दिया कि ये किताबें किनारे रखो, हमें काम चाहिए। तुम किताब पढ़ो, हम जनता के चेहरे पढ़ेंगे। मैंने पूछा है कि हर घर में जो नल लगाएंगे, उसमें पानी होगा कि नहीं। उन्होंने साफ कर दिया, 2022 तक हर घर नल और पानी होना चाहिए। हमारी सरकार ने एक रुपये में कनेक्शन देने का काम किया। चार वर्ष खूब काम हुए। कार्यकर्ताओं को इन कामों को जनता के बीच ले जाने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए। 

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार ने जो काम किए हैं, कार्यकर्ता उसे जन-जन तक पहुंचाएगा और 60 सीटों का लक्ष्य हासिल करेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, रेखा आर्य समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुराने कार्यकर्ताओं को पूछते नहीं, जो आज आए हैं वो आगे हैं

तीरथ ने पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि तब गिनती के लोग थे, जिनके परिश्रम से हम यहां तक पहुंचे। तीरथ ने कहा कि बुरा मत मानना। जिन गिनती के लोगों से पार्टी यहां तक पहुंची वो पीछे हैं, जो आज आए, वो आगे हैं। हमें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए। मैं ही यहां पर हूं। पीछे जो बैठा है कब आगे आ जाए, पता ही नहीं चलता। ये कुर्सी कार्यकर्ताओं की कुर्सी है। उनकी बदौलत मिली है। लेकिन आज उन कार्यकर्ताओं को पूछते नहीं। 

सुबोध जी जब वहां थे कितना खर्च करते थे

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को लेकर चुटकी ली। बोले, सुबोध जी, जब वहां थे, कितना खर्च करते थे। अब यहां हैं तो कुछ खर्च नहीं करना पड़ता। उनके इतना कहते ही ठहाके गूंज उठे। उन्होंने कहा कि आज वातावरण अनुकूल है और पार्टी 57 नहीं 60 सीटें जीतेगी। मदन कौशिक पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे, इनके नेतृत्व में काम करेंगे।

कार्यकर्ता के बल पर कुर्सी पर बैठते हैं

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हम लोग जीतते हैं। इस कुर्सी पर बैठते हैं। किसी के मन में यह भाव नहीं आना चाहिए कि मैं अपने बल पर कुर्सी पर बैठा हूं। मुख्यमंत्री हों, मंत्री हों, कोई भी हों, सबसे आगे कार्यकर्ता हैं। उन्होंने रैली की सफलता श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि मैं कहूं कि ये मेरे कारण हुआ तो मुझे यह भ्रम नहीं पालना चाहिए। भ्रम पैदा हो गया तो शायद मेरा भी..। उन्होंने तंज किया कि दूसरे दलों में सात किमी रैली होती तो आखिर में दूल्हा-दूल्हा रह जाता।

मुकदमें वापस होंगे, कुंभ में कोई रोक टोक नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अफसरों ताकीद कर दिया है कि कोरोना में 4500 मुकदमे वापस होंगे और कुंभ में कोई रोक टोक नहीं होगी। उनके इस निर्णय संदेश गया है और बड़ी संख्या में लोग कुंभ में आए हैं। अखाड़ों में भी खुशी है। उन्होंने कहा कि मैंने विकास प्राधिकरण पर रोक लगा दी। इन प्राधिकरणों में तदर्थ पर लगे जेई एई के मजे लग गए। वे माल उड़ाए जा रहे। इनके प्लाट और कोठियां खड़ी हो गईं और जनता परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed