{"_id":"604b3d49db41eb125b79f225","slug":"uttarakhand-chief-minister-news-today-cm-tirath-singh-says-mahatma-gandhi-bapu-started-salt-movement-but-savarkar-bhagat-singh-netaji-contribution-can-not-be-forgotten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू ने नमक आंदोलन चलाया, लेकिन भुलाया नहीं जा सकता वीर सावरकर, भगत सिंह, नेताजी का योगदानः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू ने नमक आंदोलन चलाया, लेकिन भुलाया नहीं जा सकता वीर सावरकर, भगत सिंह, नेताजी का योगदानः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
Fri, 12 Mar 2021 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आत्मनिर्भर भारत की जो कल्पना की थी, उसे मोदी सरकार पूर्ण करने का कार्य कर रही है। देहरादून के पवेलियन मैदान में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह कहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने आजाद भारत में जन्म लिया। लेकिन वो लोग जिन्होंने इस देश को आजादी दिलाई। उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आजादी के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उनका बस एक ही सपना देश को आजाद कराना था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नमक आंदोलन चलाया, लेकिन वीर सावरकर, भगत सिंह, चंद्रशेखर, नेताजी सुभाष चंद बोस आदि नहीं होते तो क्या आजादी मिल सकती थी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत में होने के बावजूद कभी भारत का अभिन्न अंग नहीं था तो इसी तरह लाॅर्ड मैकाले की अंग्रेजी शिक्षा पद्वति को हम पर थोपा गया।
विज्ञापन
अब तक वही सब चल रहा था। हम आजाद कहां हुए थे। लेकिन आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इन सबसे छुटकारा दिलाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने की बात हो या तीन तलाक कानून से लेकर राम जन्म भूमि की। आज हम कह सकते हैं कि हम सही मायने में पूर्ण आजादी की ओर बढ़े हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजान दास, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, पर्यटन व सूचना सचिव दिलीप जावलकर, प्रबंध निदेशक जीएमवीएन आशीष चौहान, पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून (डीटीडीओ) जसपाल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।