फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chief Minister meets with National President JP Nadda for cabinet expansion

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिले उत्तराखंड मुख्यमंत्री

Sat, 22 Feb 2020 09:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Feb 2020 09:32 AM IST
सार

  • प्रदेश के सियासी हालात और सरकार के कामकाज को लेकर भी हुई चर्चा 

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Minister meets with National President JP Nadda for cabinet expansion
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने नड्डा को सरकार के कामकाज और पार्टी गतिविधियों से भी अवगत करवाया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन मंत्रिमंडल में अभी तीन पद रिक्त चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले भी मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दे चुके हैं, लेकिन उनको केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने शनिवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पहली बार उनसे मिले हैं। दरअसल, इससे पहले मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रस्तावित मंत्रियों का पैनल सौंपा गया था, लेकिन उसपर निर्णय नहीं हुआ। इसके बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हो चुकी है। अब नड्डा से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को जल्द मंजूरी मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन बातों से नड्डा को अवगत कराया

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह की अंतिम सहमति के बिना यह संभव नहीं है। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच तालमेल और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चल रही गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी कई कार्यक्रम शुरू कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने अगले दो वर्ष में विकास का रोडमैप तय करने को लेकर मंत्रियों और विधायकों के साथ हुए मंथन कार्यक्रम से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया। इसके अलावा प्रदेश संगठन के प्रस्तावित विस्तार पर भी बातचीत हुई है।  

मुलाकात के टटोले जा रहे सियासी मायने 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ड से मुलाकात के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। बीते सप्ताह नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह से अफवाहें वायरल हुई, उसके बाद मुख्यमंत्री के पक्ष में प्रदेश भाजपा आ गई थी।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री बदलने की सूचनाओं को कोरी अफवाह करार देते हुए, इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी होगी। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार को आगे कैसे लेकर जाना है, इसको लेकर विस्तार से बातचीत हुई है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed