फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chief Election Commissioner Press conference regarding SIR and Voter List

उत्तराखंड: एसआईआर की तिथि बढ़ी, अब 28 तक सुनवाई; तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

Mon, 07 Sep 2026 05:28 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 07 Sep 2026 05:28 PM IST
सार

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्तूबर कर दी है, जो कि पहले 15 सितंबर थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Election Commissioner Press conference regarding SIR and Voter List
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तराखंड में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) की तिथि बढ़ गई है। अब आपत्तियों का निपटारा 11 सितंबर के बजाए 28 सितंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्तूबर कर दी है, जो कि पहले 15 सितंबर थी।
विज्ञापन


इसी प्रकार, एसआईआर की आपत्तियों का निपटारा करने की तिथि भी 11 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी है। इसके बाद तीन अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ; युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है। इसके साथ ही फार्म 6, 7 और 8 की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed