फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand char dham yatra update: Badrinath market will closed on October 2, protest against e-pass

चारधाम यात्रा: दो अक्तूबर को ई-पास के विरोध में बंद रहेगा बदरीनाथ बाजार, फिलहाल यात्रा सुचारू

Fri, 01 Oct 2021 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Oct 2021 03:31 PM IST
सार

Uttarakhand Chardham Yatra : शुक्रवार को चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू रहा। यमुनोत्री धाम में भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं केदारनाथ धाम के लिए फिलहाल सोनप्रयाग से 300 से अधिक यात्री रवाना हो चुके हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand char dham yatra update: Badrinath market will closed on October 2, protest against e-pass
chardham yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बद्री संघर्ष समिति ने चारधाम यात्रा में ई-पास की अनिवार्यता के विरोध में दो अक्तूबर को बंद का एलान किया है। समिति के अनुसार दो अक्तूबर को बद्रीश पुरी (बदरीनाथ बाजार) को बंद रखा जाएगा। 

विज्ञापन


सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 300 से अधिक यात्री रवाना

शुक्रवार को चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू रहा। यमुनोत्री धाम में भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं केदारनाथ धाम के लिए फिलहाल सोनप्रयाग से 300 से अधिक यात्री रवाना हो चुके हैं। बदरीनाथ यात्रा भी जारी है। केदारनाथ धाम के लिए आज शुक्रवार से हवाई सेवा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


वहीं बदरीश संघर्ष समिति की बदरीनाथ धाम में गुरुवार शाम को बैठक हुई। इसमें बदरीनाथ धाम से जुड़े व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि चार माह बाद सरकार ने यात्रा शुरू की, लेकिन ई-पास की अनिर्वायता ने यात्रा को फीका कर दिया है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अक्तूबर का ही महीना बचा है। ऐसे में स्थानीय व्यापारी और लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू, यहां करें आवेदन और इतना रहेगा किराया

सीमित संख्या में धाम में पहुंच रहे तीर्थ यात्री

ई-पास की अनिवार्यता के चलते बहुत सीमित संख्या में तीर्थ यात्री धाम में पहुंच रहे हैं। सैकड़ों यात्री रास्ते से लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ई-पास की व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

मांग पूरी नहीं हुई तो बदरीश संघर्ष समिति सरकार के खिलाफ फिर आंदोलन शुरू कर देगी। बैठक में विनोद नवानी, जगदंबा प्रसाद रेवानी, विपुल डिमरी, विनोद डिमरी, बलदेव मेहता, जगजीत मेहता, मनदीप भंडारी, आलोक मेहता, भानु प्रताप भंडारी, संगीता मेहता, विनीत सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कोविड के चलते इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट चारधाम यात्रा के साथ 18 सितंबर को खुले थे। अभी तक यहां 3014 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने इसी अवधि तक श्रद्धालुओं से यात्रा करने का आग्रह किया है। कहा कि मौसम को देखते हुए ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed