फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Char dham Tirth Purohit angry over Swami prasad Maurya statement about Badrinath

Uttarakhand: बदरीनाथ को लेकर मौर्य के बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित, पीएम को ज्ञापन भेजकर की कार्रवाई की मांग

Mon, 31 Jul 2023 08:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Jul 2023 08:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में बयान दिया था कि बद्रीनाथ धाम को बौद्ध मठ तोड़कर बनाया गया है जिस पर चारों धामों के पुरोहितों ने अपना विरोध दर्ज किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Char dham Tirth Purohit angry over Swami prasad Maurya statement about Badrinath
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान का चारधाम पुरोहित सभा सहित गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने भी विरोध किया है। चारों धामों के पुरोहितों का कहना है कि सपा नेता को सनातन धर्म से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री से सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में बयान दिया था कि बद्रीनाथ धाम को बौद्ध मठ तोड़कर बनाया गया है जिस पर चारों धामों के पुरोहितों ने अपना विरोध दर्ज किया है। चारधाम पुरोहित सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया। सेमवाल ने कहा कि सपा नेता के बयान से सनातन धर्म के लोग आहत हुए हैं।
विज्ञापन


बदरीनाथ पर मौर्य का विवादित बयान: सीएम धामी की डिंपल यादव को सलाह, धाम की परंपरा के बारे में मौर्य को बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से मांफी मांगें मौर्य

उन्हें शायद जानकारी नहीं है कि सनातन धर्म कितना पुराना है और बौद्ध धर्म कब आया। उन्होंने देश की लाखों जनता की भावनाओं को आहत किया है। इसलिए सपा नेता मौर्य को देश के सनातन धर्म के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि सपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed