फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand-Chandigarh match Interrupted due to rain

उत्तराखंड-चंडीगढ़ मैच के रोमांच पर फिरा ‘पानी’

Thu, 26 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand-Chandigarh match  Interrupted due to rain
रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में आयोजित विजय हजारे ट्राफी के दौरान हुई
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच होने वाले रोमांचक मैच पर बारिश ने पानी फेर दिया। उन्मुक्त चंद और चंडीगढ़ के मनन बोहरा की अगुवाई वाली टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे थे, लेकिन मैच के पहले ही ओवर में खलल पड़ गया। मैदान गीला होने की वजह से मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 2-2 अंक दिए गए।
विज्ञापन

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बुधवार को उन्मुक्त चंद की कप्तानी वाली उत्तराखंड टीम का मुकाबला मनन बोहरा के नेतृत्ववाली चंडीगढ़ टीम के बीच था। स्टार प्लेयर वाली दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक जुटे थे। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। उत्तराखंड टीम की तरफ से पहले कप्तान उन्मुक्त चंद और करनवीर कौशल मैदान में उतरे। पहले ओवर में उन्मुक्त चंद 2 व करनवीर 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। इसी बीच चंडीगढ़ के गेंदबाज ने घास गीली होने के कारण रनर-अप में दिक्कत की बात अंपायर को बताई। अंपायर ने सहमति से मैच रुकवा दिया गया। इसके बाद मौसम बिगड़ गया। दोपहर 12.30 बजे हल्की बूंदा-बांदी के बाद 10 से 15 मिनट बाद बारिश थमी तो मैच दोबारा शुरू होने की उम्मीदें बढ़ीं। 1:30 बजे मैच रेफरी व अंपायर मैदान पर आए और सीमित ओवर में मैच कराने की संभावनाएं तलाशीं, लेकिन अंत में मैच रद्द करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्मुक्त व मनन बोहरा के लिए था उत्साह
उत्तराखंड के उन्मुक्त चंद और चंडीगढ़ के मनन बोहरा की बल्लेबाजी देखने लिए क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह था। इसके लिए सुबह 8:30 बजे ही बड़ी संख्या में युवा स्टेडियम पहुंच गए थे। युवाओं का कहना था कि वे उन्मुक्त चंद और मनन बोहरा की बल्लेबाजी देखने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे राजीव शुक्ला
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर राजीव शुक्ला मैच शुरू होने से पहले मैदान में उतरे और उत्तराखंड टीम के खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी से परिचय लिया और उन्हें कैप पहनाई। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, सचिव महिम वर्मा, टीम मैनेजर कुमार थापा मौजूद रहे।
दो दिन, दोनों मैचों में बारिश का खलल
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में लगातार दो दिन में खेले गए दोनों मुकाबलों में बारिश का खलल पड़ा। पहले दिन मंगलवार को नगालैंड व मणिपुर के बीच हुए मैच में नगालैंड की पारी ही हो सकी, मणिपुर की पारी शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई। बुधवार को भी बारिश के कारण मैच रद्द हुआ। बता दें, मंगलवार रात हुई बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था।
उत्तराखंड प्लेइंग इलेवन
उन्मुक्त चंद (कप्तान), करनवीर कौशल, तन्मय श्रीवास्तव (गेस्ट प्लेयर), राहिल शाह (गेस्ट प्लेयर), सौरव रावत (विकेट कीपर), अवनीश सुधा, आदित्य सेठी, सनी राणा, आशीष, डी नेगी
चंडीगढ़ प्लेइंग इलेवन
मनन बोहरा (कप्तान), प्रीत कमल, गुरिंदर सिंह, एके कौशिक, बिपुल शर्मा, श्रेष्ठ निर्मोही, उदय कौल, बरिंदर सिंह, शिवम भांबरी, अनिरुद्ध कंवर, अर्जुन आजाद,

उत्तराखंड और असम का मैच कल
उत्तराखंड का दूसरा मैच असम के साथ 27 सितंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा तनुष क्रिकेट ग्राउंड में पुडुचेरी व मिजोरम और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम के बीच मैच खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को कोई मैच नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed