{"_id":"641f545e4048b37ebb02760a","slug":"uttarakhand-chances-of-rain-in-the-mountains-even-today-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : पहाड़ों में आज भी बारिश के आसार, ओले भी गिर सकते हैं, मैदानों में बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : पहाड़ों में आज भी बारिश के आसार, ओले भी गिर सकते हैं, मैदानों में बढ़ेगा तापमान
Sun, 26 Mar 2023 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:37 AM IST
सार
अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इधर, शनिवार को गंगोत्री में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
नैनीताल...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इधर, शनिवार को गंगोत्री में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी है। 3200 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, शनिवार को देहरादून, मसूरी, विकासनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन