फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Chamoli youth kept hostage in cowshed in Punjab for 17 years found out after video viral

Uttarakhand: पंजाब में 15 वर्षों से गोशाला में बंधक बनाकर रखा नारायणबगड़ का युवक, वीडियो वायरल होने पर लगा पता

Wed, 25 Jun 2025 09:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (कर्णप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (कर्णप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jun 2025 09:21 PM IST
सार

Uttarakhand News: एक एनजीओ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर चमोली जनपद के एक युवक का वीडियो प्रसारित किया। जिसमें उसे भैंसों के तबेले में बंधक बनाकर कार्य कराने के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli youth kept hostage in cowshed in Punjab for 17 years found out after video viral
पंजाब में बंधक बनाया गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की एक गोशाला में पिछले 15 वर्षों से नारायणबगड़(चमोली) के राजेश लाल को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। वायरल वीडियो का प्रशासन ने संज्ञान लिया। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी थराली ने कौब (भुलियाड़ा) गांव पहुंचकर राजेश के परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


एक एनजीओ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर चमोली जनपद के एक युवक का वीडियो प्रसारित किया। जिसमें उसे भैंसों के तबेले में बंधक बनाकर कार्य कराने के बारे में बताया गया। मानसिक रूप से परेशान राजेश लाल वीडियो में खुद को नारायणबगड़ निवासी बताकर मालिकों द्वारा अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं गाली गलौज किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: 47 साल पुरानी बैंक धोखाधड़ी के अपराधी को CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, चल रहा था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos



वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट राजेश लाल के घर पहुंचे। जहां उनकी भाभी और बहन ने बताया कि राजेश वर्ष 2008 में नौकरी की तलाश में पंजाब गए थे। 

कुछ समय तक उनकी बात हुई, फिर वर्ष 2010 से बात होना बंद हो गई। प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही बंधक बनाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बेटा मिला तो भावुक हुई मां

बेटे के मिलने की खबर जब मां और बहन को लगी तो वे पंजाब पहुंच गए। जब वह बेटे से मिली तो भावुक हो गई। बहन और मां बस रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed