Uttarakhand Glacier Burst Live Updates: लापता 202 लोगों में से पांच लोग खुद आए वापस, 197 लोगों की तलाश जारी
उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अबतक के राहत और बचाव कार्य के दौरान चमोली जिला पुलिस ने अब तक 26 शव मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अभी भी 202 से अधिक लोग लापता थे, जिसमें से पांच लोग खुद वापस आए हैं। रात में भी बचाव कार्य जारी रहा। नुकसान का आकलन जारी है। सुबह तड़के चार बजे से एक बार फिर बचाव कार्य शुरू हो गया है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनमें काफी लोग फंसे हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपये की सहयोग राशि देगी। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। वैश्विक नेताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने आवश्यकता होने पर मदद करने की पेशकश की है। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
तपोवन में आज आईजी, डीआईजी, डीएम, एसपी, आर्मी, आईटीबीपी, बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एनटीपीसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज अधिकारियों की बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। साथ ही डीएम को समय-समय पर मीडिया को ब्रीफिंग करने के निर्देश दिए ताकि भ्रामक और गलत खबरें न फैले। pic.twitter.com/0nziutNDeO
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 8, 2021
Till 8 pm of 8th February, 26 bodies have been recovered. 171 people still remain missing out of which around 35 are supposed to be in the Tunnel where rescue operation is still going on: Ashok Kumar, DGP, Uttarakhand
— ANI (@ANI) February 8, 2021
प्राकृतिक आपदा में अभी तक 24 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गए हैं।#Chamoli #UttarakhandPolice
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) February 8, 2021
I am leaving for Joshimath and will be spending night there. Tomorrow I plan to visit the affected areas and will also meet people. Our relief and rescue operations are continuing in full swing and we are doing best to save lives. #Uttarakhand pic.twitter.com/zGyEY2Bzjy
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 8, 2021
दोबारा शुरू होगा तपोवन परियोजना का काम
पीएम मोदी ने उत्तराखंड के सांसदों से की बात
Prime Minister Narendra Modi, BJP President JP Nadda, Home Minister Amit Shah interact with Uttarakhand MPs, discuss relief efforts and future course of action over Uttarakhand glacier disaster pic.twitter.com/dVEG7r6j0w
— ANI (@ANI) February 8, 2021