फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gauchar Fair will also be visible on social media.

Chamoli News: सोशल मीडिया पर भी दिखेगा गौचर मेला

Tue, 13 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 13 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Gauchar Fair will also be visible on social media.
फोटो
विज्ञापन

गौचर मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। 14 नवंबर से 20 नवंबर तक होने वाले 74वें राजस्तरीय गौचर मेले को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। मेले को इस बार सोशल मीडिया पर दिखाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इससे देश और विदेश में रह रहे प्रवासी भी गौचर मेले को देख सकेंगे।

मंगलवार को गौचर नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में मेले की 21 समितियों का पुनर्गठन किया गया। बैठक में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि समितियों में नाम लिखवाने तक ही जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए बल्कि इस राज्यस्तरीय मेले को और भव्य कैसे बना सकते हैं इसके लिए काम करना जरूरी है। एसडीएम और मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने कहा कि इस बार गौचर मेला का सोशल मीडिया एकाउंट बनाया गया है। इससे मेला सोशल मीडिया पर भी दिखाया जाएगा। इससे मेले की पहचान राज्यस्तर से राष्ट्रीय और विश्व स्तर तक होगी। बैठक में नपा अध्यक्ष संदीप नेगी, सुनील पंवार, विजय डिमरी, प्रमुख दीपिका मैखुरी सहित कई लोगों ने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर तहसीलदार सुधा डोभाल, सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा, एसएचओ विनोद थपलियाल, गणेश शाह, रेखा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed