{"_id":"6ace2a0347c8f600f1082657","slug":"bktcs-temporary-employees-to-launch-a-protest-starting-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121415-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी आज से करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी आज से करेंगे आंदोलन
Tue, 13 Oct 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट की मांग के लिए आंदोलन का एलान किया है। कर्मचारियों ने बीकेटीसी के बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 14 अक्तूबर से क्रमिक अनशन का एलान किया।
बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि बीकेटीसी के अंतर्गत वे 15-20 वर्षों से बदरीनाथ, केदारनाथ व अन्य अधीनस्थ मंदिरों में कार्यरत हैं। केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने 11 अक्तूबर 2024 अगस्त्यमुनि में घोषणा की थी कि बीकेटीसी के सभी अस्थायी कर्मचारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था लागू की जाएगी। सभी अस्थायी कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाएगा। मगर उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने एलान किया है कि 14 अक्तूबर से सभी कर्मचारी एक सप्ताह तक बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक क्रमिक अनशन करेंगे। उसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन भेजने वालों में रतनेश पंवार, संतोष पंत, कृष्णा, अमित बंदोलिया, राकेश सिंह, सतीश चंद्र, योगिता चौहारन, शिवराज सिंह रावत, अर्पणा, हरीश सिंह, महावीर सिंह, दर्शन सिंह, दिनेश कोठियाल, योगंबर सिंह, अनूप आदि शामिल रहे।