{"_id":"641434c093e366b2a609f6b3","slug":"uttarakhand-chamoli-athlete-mansi-negi-wrote-emotional-facebook-post-for-government-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 'गोल्डन गर्ल' मानसी नेगी का छलका दर्द, फेसबुक पर लिखी भावुक पोस्ट, सरकार से किया ये अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 'गोल्डन गर्ल' मानसी नेगी का छलका दर्द, फेसबुक पर लिखी भावुक पोस्ट, सरकार से किया ये अनुरोध
Fri, 17 Mar 2023 03:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:14 PM IST
सार
उत्तराखंड के चमोली के एक छोटे से गांव से निकली एथलीट मानसी नेगी ने प्रदेश को कई पदक दिलाए, लेकिन आज वे खुद एक नौकरी तक के लिए तरस रही हैं। यह बात उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में साझा की।
विज्ञापन
मानसी नेगी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली जिले की एथलीट बेटी मानसी नेगी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में तमिलनाडु में हुई 82वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मानसी ने एक घंटा 41 मिनट में 20 किमी वॉक रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया है। लेकिन अपनी प्रतिभा से पहाड़ का नाम रोशन करने वाली मानसी आज दुखी हैं।
विज्ञापन
मानसी नेगी ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि ' मुझे शुभकामनाएं और समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। लेकिन मुझे उत्तराखंड में नौकरी की जरूरत है। मैंने हर बार खुद को साबित किया, लेकिन उत्तराखंड में कोई खेल कोटा नहीं है और ना ही कोई नौकरी का अवसर। मैं अनुरोध करती हूं कि कृपया उत्तराखंड में खेल कोटे की नौकरी का अवसर दें, इससे कई युवा एथलीट बेहतर प्रदर्शन कर और मेडल जीतकर प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन