फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CBI will now be able to investigate cases under the IT Act Home Department issues notification

Uttarakhand: आईटी एक्ट के मामलों की जांच कर सकेगी सीबीआई, डिजिटल गिरफ्तारी वाले मामलों की जांच होगी अहम

Sun, 04 Jan 2026 08:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jan 2026 08:56 PM IST
सार

गृह विभाग ने गत 16 दिसंबर को अधिसूचना जारी करते हुए इन मामलों के लिए सीबीआई का अधिकार क्षेत्र पूरे उत्तराखंड के लिए कर दिया है। डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर देश में नित करोड़ों रुपये लोगों से ठगे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand CBI will now be able to investigate cases under the IT Act Home Department issues notification
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में भी सीबीआई आईटी एक्ट के मामलों की जांच कर सकेगी। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद उठाया गया है जिसमें न्यायालय ने डिजिटल गिरफ्तारी के मामलों की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


गृह विभाग ने गत 16 दिसंबर को अधिसूचना जारी करते हुए इन मामलों के लिए सीबीआई का अधिकार क्षेत्र पूरे उत्तराखंड के लिए कर दिया है। डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर देश में नित करोड़ों रुपये लोगों से ठगे जा रहे हैं। दिसंबर की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय ने इन मामलों को गंभीर बताया था। साथ ही आशंका जताई थी कि इन मामलों में कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका भी हो सकती है। ऐसे में सीबीआई को राज्यों में होने वाले इन अपराधों की जांच करने के आदेश दिए थे। साथ ही कहा था कि सीबीआई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बैंकों की भूमिका की भी जांच करेगी।
विज्ञापन


गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि इन्हीं आदेशों के क्रम में दिल्ली स्पेशल पुलिस अधिनियम के तहत सीबीआई को राज्य में आईटी एक्ट के अपराधों की जांच करने के लिए अधिकृत किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीबीआई राज्यों में होने वाले अपराध की विवेचना तभी करती है जब सरकार इसकी सिफारिश करती है। इसके अलावा उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी सीबीआई विभिन्न मामलों की विवेचना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 12 राज्यों के 22 लोगों से की लाखों की साइबर ठगी, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पिछले साल करीब नौ करोड़ रुपये ठगे गए लोगों के
डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने के मामले वर्ष 2023 में सामने आए। उस वक्त पूरे वर्ष में प्रदेश के भीतर केवल एक मामला आया था। इसके बाद 2024 में कुल 22 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें करीब 18 करोड़ रुपये ठगे गए। फिर 23 दिसंबर 2025 तक कुल 18 मामले दर्ज हुए जिनमें लोगों के नौ करोड़ रुपये ठगे गए। हालांकि, इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने कई मामलों का खुलासा भी किया। इनमें 2023 के इकलौते मामले में चार्जशीट दाखिल की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पीड़ित के 52 हजार रुपये वापस दिलाए गए। इसी तरह 2024 के 22 मामलों में से नौ में चार्जशीट दाखिल हुई। 21 आरोपी गिरफ्तार हुए और पीड़ितों के 1.84 करोड़ रुपये वापस दिलाए गए। पिछले साल 18 मामलों में से कुल छह मामलों का खुलासा हुआ जिनमें कुल 16 आरोपी पकड़े गए। लगभग 10 लाख रुपये पीड़ितों के वापस दिलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed