फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand cantt area will be smart

अब स्मार्ट होंगी उत्तराखंड की सभी छावनियां

Wed, 06 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jul 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cantt area will be smart
cant board meeting - फोटो : amar ujala

प्रदेश की सभी छावनियां भी अब स्मार्ट होंगी। रक्षा संपदा विभाग ने छावनियों को मास्टर प्लान तैयार करने को निर्देश दिया है। मंगलवार को कैंट बोर्ड के आयोजित बोर्ड बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। अब स्मार्ट सिटी के अनुरूप बोर्ड क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। बिजली बचत एवं जल संरक्षण पर भी चर्चाएं हुई।

विज्ञापन


बोर्ड बैठक में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर कैंट क्षेत्र को स्मार्ट बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सड़क पर लगी पुरानी लाइटों की जगह एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा। कैंट क्षेत्र के सभी भवन पर सोलर एनर्जी और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था को बहुत जल्द अनिवार्य किया जाएगा। हालांकि इसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अवर अभियंता का एक और पद सृजित किए जाने पर सहमति बनी। कैंट अस्पताल में चिकित्साधिकारी की नियुक्ति, सोलर प्लांट स्थापित करने, कैम्ब्रियन हॉल स्कूल के ट्यूबवेल आदि के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रेमनगर स्पेशल विंग स्थित ओवरहेड टैंक का अब जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सौंधी ने क्षेत्रवासियों की प्यास बुझाने के लिए डाकरा नहर से पानी लेने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि नहर पर फिल्टरेशन प्लांट लगाया जाए, ताकि पेयजल समस्या दूर की जा सके। इसपर संबंधित विभाग से पत्राचार किए जाने की बात हुई। बैठक में मेजर जनरल एस सभरवाल, सीईओ सुब्रत पाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सौंधी, सभासद विनोद पंवार, जितेंद्र कुमार तनेजा, कमलराज, हितेश गुप्प्ता, मधु खत्री, मेघा भट्ट, मीनू आदि मौजूद रहे।

3.5 करोड के निर्माण की एनओसी खारिज
कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने गढ़ी और डाकरा में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए कैंट बोर्ड से एनओसी मांगी थी। वह करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये से यहां निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष एस सभरवाल ने कहा कि एक लाइन के प्रस्ताव को अनापत्ति नहीं दी जा सकती है। यह सड़क कब और कितने पैसों की लागत से बनी थी ताकि बोर्ड को पता चल सके कि इसका निर्माण किस स्तर पर हुआ था। अध्यक्ष ने जेई को निर्देश दिया कि वह पहले ब्यौरा जुटाएं फिर एनओसी पर विचार किया जाएगा।


मैदान से ताला खुलवाने को लेकर हंगामा
प्रेमनगर में मंदिर- गुरुद्वारा मार्ग पर पड़ने वाले मैदान पर ताला खुलवाने को लेकर बैठक में हंगामा हुआ। सभासद विनोद पंवार ने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से कई वृद्ध वहां फिजियोथैरेपी कराने आते हैं। इससे उन्हें आवाजाही में परेशानियां हो रही है। अंत में बोर्ड ने ताला खोलने पर सहमति दे दी। बशर्ते वहां किसी भी व्यवसायिक आयोजन पर बोर्ड को राजस्व मिले।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed