फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet sanctioned budget to assembly.

उत्तराखंड: कैबिनेट ने मंजूर किया 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट

Thu, 22 Oct 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Oct 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet sanctioned budget to assembly.

गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले पांच हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई। पूर्व सैनिकों के लिए दोहरी पेंशन योजना को भी मंत्रिमंडल ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने राजस्व ग्रामों के मानक तय करने के साथ ही जल विद्युत परियोजनाओं पर जल कर की दरें तय कर दी हैं। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों सहित राज्य निर्वाचन आयोग के ढांचे को भी मंजूरी दी। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर भी कैबिनेट की इनायत हुई।
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे से शुरू हुई कैबिनेट की बैठक देर रात तक जारी रही। विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी होने के कारण बैठक के बाद होने वाली प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई। सत्र से ठीक पहले हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने हर वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल कर की नई दरों से मिलेंगे 768 करोड़

uttarakhand cabinet sanctioned budget to assembly.

मुख्यमंत्री की 31 मार्च, 2015 तक की सारी घोषणाओं के लिए अनुदान मदों को मंजूरी दे दी गई। जल कर की दरें तय होने से प्रदेश सरकार को करीब 768 करोड़ रुपये का राजस्व हर साल मिलने की उम्मीद है। राजस्व ग्राम के लिए मानक तय कर कैबिनेट ने राजस्व ग्रामों को लेकर होने वाले आए दिन के विवाद को शांत करने की कोशिश की।

राजस्व ग्राम के मानक प्रदेश में अभी तक तय नहीं थे। इसके चलते राजस्व ग्राम घोषित करने के सरकार को लगातार प्रस्ताव मिलते थे और इसमें राजनीतिक खेमेबंदी तक हो जाती थी। प्रदेश में इस समय करीब 16 हजार राजस्व ग्राम हैं। राजस्व ग्रामों के मानक पंचायत विभाग की सहमति से किए गए हैं।

युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने की भी कोशिश की गई। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित नवोदय विद्यालयों में करीब 400 नौकरियों के दरवाजे सरकार ने खोल दिए हैं।

पूर्व सैनिकों को दोहरी पेंशन, गन्ना किसानों के बकाये पर फैसला

uttarakhand cabinet sanctioned budget to assembly.

पूर्व सैनिकों को दोहरी पेंशन को मंजूरी मिलने से पूर्व सैनिक राहत महसूस करेंगे। इसी तरह गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का जिम्मा भी सरकार ने अपने ऊपर लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग का पुनर्गठन कर सरकार ने लंबित सुधार को अंजाम दिया।

महिला डेयरी विकास योजना के तहत संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर कैबिनेट ने प्रदेश में दुग्ध व्यवसाय को बढ़ाने की कोशिश की। महिला स्वयं सहायता समूहों को दूध पर बोनस पहले ही सरकार घोषित कर चुकी हैं।

14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों में ग्राम पंचायतों के लिए आबादी के अनुसार वित्त पोषण की व्यवस्था की गई है। ऐसे में पर्वतीय जिलों की पंचायतों को नुकसान होने का अनुमान है। इसी को देखते हुए मंत्रिमंडल ने पंचायतों के इस नुकसान की भरपाई का फैसला किया। कैबिनेट ने कुल 39 मसलों पर फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed