Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Minister Ganesh Joshi Rides Scooter to Save Fuel But Trolled on Social Media

Dehradun: मंत्री ने तेल बचाने को स्कूटी चलाई, अब जुर्माने की नौबत आई; इस वजह से सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Mon, 11 May 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 11 May 2026 09:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील की है। मुख्यमंत्री ने भी यह बात कही थी। ऐसे में मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के बाद स्टाफ के एक व्यक्ति से स्कूटी से घर पहुंचने का फैसला किया था। लेकिन वो दूसरी ही वजह से ट्रोल हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Minister Ganesh Joshi Rides Scooter to Save Fuel But Trolled on Social Media
स्कूटी चलाते मंत्री गणेश जोशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पेट्रोल बचत का संदेश देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी की पहल दूसरे कारणों से चर्चा में आ गई। हुआ यूं कि कैबिनेट मंत्री जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम से शासकीय वाहन का इस्तेमाल न करते हुए अपने आवास तक स्कूटी से जाने का फैसला किया।

विज्ञापन


वह जिस स्कूटी पर सवार हुए, उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र की अवधि निकल चुकी थी। इसके अलावा स्कूटी के पीछे उनका वाहन भी चल रहा था। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील की है। मुख्यमंत्री ने भी यह बात कही थी। ऐसे में कार्यक्रम के बाद स्टाफ के एक व्यक्ति से स्कूटी से घर पहुंचने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: पीएम के आह्वान पर मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, खुद स्कूट चलाकर पहुंचे कैंप कार्यालय


 

Trending Videos

बाद में जानकारी हुई कि उस स्कूटी का इंश्योरेंस और प्रदूषण की अवधि निकल गई थी। अब जिस स्टाफ की स्कूटी है, उसने एसएसपी को पत्र देते हुए नियम टूटने का जो भी जुर्माना है, लगाने का अनुरोध किया है। वहीं, मंत्री ने कहा कि वह आगे भी छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करेंगे। कहा कि वह लंबी दूरी के लिए वाहनों का इस्तेमाल करेंगे, पर काफिले के वाहनों को कम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed