फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Minister Chandan Ram Das Political Career BJP three days state mourning declared

Chandan Ram Das: प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, 1980 में यूं शुरू हुआ था चंदन राम दास का राजनीतिक सफर

Wed, 26 Apr 2023 04:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Apr 2023 04:20 PM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Minister Chandan Ram Das Passed Away: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। तब उन्हें सत्र छोड़कर जाना पड़ा था। बुधवार को एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। दोपहर करीब एक बजे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Minister Chandan Ram Das Political Career  BJP three days state mourning declared
चंदन राम दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के परिवहन कल्याण मंत्री बागेश्वर के विधायक चंदन राम का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की।

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा ने अपना एक कर्मठ नेता खो दिया। चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तब उन्हें सत्र छोड़कर जाना पड़ा था। बुधवार को एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 1:00 बजे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

 

उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर जिला मुख्यालय में बैठक छोड़कर जिले के प्रभारी मंत्री सौरव बहुगुणा, डीएम एसपी समेत तमाम आला अधिकारियों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। कुछ देर बाद उनके निधन की खबर सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Nainital News: हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

 

2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर चंदन रामदास भाजपा में शामिल हुए थे। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए। उनके निधन पर 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश में राजकीय शोक घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed