फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet meeting in kedarnath.

केदारनाथ में अब 20 को होगी कैबिनेट बैठक

Sun, 19 Oct 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Oct 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting in kedarnath.

आखिर कुछ मंत्रियों की मेहनत रंग लाई और मुख्यमंत्री हरीश रावत को केदारनाथ में 21 अक्तूबर को कैबिनेट के फैसले को एक दिन पीछे करना पड़ा।

विज्ञापन


20 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे होगी बैठक
अब केदारनाथ में होने वाली कैबिनेट की बैठक 20 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे होगी। केदारनाथ में कैबिनेट की तारीख को लेकर कुछ मंत्रियों ने सीएम से अनुरोध किया था कि 21 को धनतेरस है ऐसे में उन्हें अपने क्षेत्रों में भी रहना जरूरी है।
विज्ञापन


इसलिए कैबिनेट की बैठक पहले या फिर दीपावली के बाद कर ली जाए। चूंकि केदारघाटी में बर्फ गिरने लगी है और दीपावली के बाद मंदिर के कपाट बंद होने हैं ऐसे में सरकार ने 20 अक्तूबर को कैबिनेट बैठक करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री हरक सिंह रावत कहना है कि कोई भी कैबिनेट के खिलाफ नहीं था। त्योहार के चलते कुछ लोग तारीख में परिवर्तन जरूर चाह रहे थे।

सरकार ने जो फैसले लिए हैं हम सभी मौके पर जाकर उन्हें देखना चाहते हैं, ताकि जमीनी हकीकत और योजनाओं में कोई फर्क न हो। केदारनाथ से जुड़ी ढेरों घोषणाएं सरकार पहले ही कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed