फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Meeting Held Today total of 10 proposals were presented Know Decisoions

Uttarakhand: रिवर राफ्टिंग नियमावली मंजूर, बापूग्राम पर भी निर्णय, जानें धामी कैबिनेट के अन्य फैसले

Fri, 10 Jul 2026 06:34 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 10 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Meeting Decisions: आज कैबिनेट बैठक में दस प्रस्ताव रखे गए। इस दौरान मदरसों की मद को बजट में खत्म करने का प्रस्ताव भी आया।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Meeting Held Today total of 10 proposals were presented Know Decisoions
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

धामी सरकार ऋषिकेश में बापूग्राम, नैनीताल के बिंदुखत्ता और ऊधमसिंह नगर के बग्गा 54 में बसे गांवों के नियमतीकरण के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कैबिनेट ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है, जो इन प्रकरणों पर समाधान की राह सुझाएगी। जिससे इन तीनों जगह करीब 4500 हेक्टयेर वन भूमि पर रह रही लाखों की आबादी के लिए आस जग गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें 10 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक के बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने राज्य में साहसिक पर्यटन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग क्याकिंग नियमावली 2014 (यथा संशोधित 2015, 2016, 2018 एवं 2020) में बड़े बदलाव को मंजूरी दे दी है। नए प्रस्तावित संशोधनों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑपरेटरों और गाइडों पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनका लाइसेंस निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट में भी डाला जा सकता है। बिना हेलमेट-लाइफ जैकेट पांच हजार और ओवरलोडिंग पर प्रति यात्री भारी जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


विदेशों में रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, पीएमयू गठन को मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तहत सहसपुर स्किल हब में स्थापित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के सफल संचालन के लिए सात पदों वाली प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) के गठन को मंजूरी दे दी गई। इससे युवाओं को विदेशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों, प्रशिक्षण एवं नियोजन से जोड़ने में सहायता मिलेगी। यह पीएमयू अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और दूतावासों से सीधे करार करेगी। तीन साल में इस प्रोजेक्ट पर सरकार 9.66 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: 11 जुलाई से परेड मैदान में होगा 'लोक संवर्धन पर्व', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे शुभारंभ

ये भी हुए अहम फैसले

- पिथौरागढ़ में सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी।
- श्रीनगर में अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन।
- राज्य भंडारण निगम के नियमित 68 कर्मियों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप वेतनमान देंगे।
- हरिद्वार कुंभ की लेखा परीक्षा प्रभावी बनाने को तकनीकी विशेषज्ञ, वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के पद बनेंगे।
- वित्त सेवा नियमावली में पदोन्नति संबंधी उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने के लिए संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से पदोन्नति की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
- वित्तीय अनुश्रवण लेखा परीक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए से वित्त ऑडिट प्रकोष्ठ की संरचना होगी मजबूत। पदों के उच्चीकरण, भर्ती स्रोत में परिवर्तन व दो नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई।
- अरेबिया मदरसों की अनुदान योजना का बजट मद वित्तीय वर्ष 2027-28 से समाप्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed