फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting 2019: supplementary budget and many decisions

उत्तराखंड: होमगार्ड को अब 18 हजार रुपये मिलेगा मानदेय, जानिए कैबिनेट के अन्य फैसले...

Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting 2019: supplementary budget and many decisions
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में होमगार्ड को 18000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने के फैसले पर मुहर लगी। होमगार्ड का मानदेय 450 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया गया है।

विज्ञापन


इससे सम्बन्धित एरियर का 60 करोड़ भुगतान 30 जुलाई, 2019 से देय होगा। वहीं सार्वजनिक अवकाश में भी इनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इसमें अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। वहीं बैठक में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। 

विज्ञापन

कैबिनेट निर्णय के अहम फैसले:

1. लोनिवि एवं सिचांई विभाग वर्कचार्ज सेवा अवधि से पेंशन लाभ दिया जाएगा। 3050 कार्मिकों के लिए 2 करोड़ 35 लाख का एरियर चार किस्तों में 2 वित्त वर्ष में दिया जाएगा। 
2. सैनिक कल्याण निदेशालय में तैनात अर्धसैनिक बलों के समस्त कार्य गृह विभाग देखेगा।
3. बिनसर ईको सेंसेटिव जोन में कोई नया गांव नहीं जुड़ेगा, इससे सम्बन्धित प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा।
4. ग्राफिक एरा विवि का एक कैम्पस कुमाऊं में खोला जाएगा।
5. मसूरी में निर्मित होने वाली लोनिवि का मल्टी लेबल पार्किंग के लिए 3 करोड़ 22 लाख का शुल्क एमडीडीए को नहीं देना होगा।
6. विश्व बैंक की यूडीएफ परियोजना में लोनिवि के 115 पद आपदा प्रबन्धन में जोड़े जाएंगे। 
7. अभियन्त्र सेवा में वित्तीय प्राधिकार में बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed