फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet main decision.

कैबिनेट ने दी युवाओं को सौगात, एक नजर में प्रमुख फैसले

Wed, 03 Feb 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Feb 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet main decision.

प्रदेश सरकार ने स्थानीय लोगों को काम देने के साथ ही सेना भर्ती से पहले युवाओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य युवा नेतृत्व एवं शारीरिक योग्यता विकास योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


सेना भर्ती से पहले अब हर ब्लॉक में 8-8 स्थानों पर 20-20 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और निर्माण व अवस्थापना विकास कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। यही नहीं, फिलहाल मकान बनाना भी महंगा नहीं होगा। रेत-बजरी सहित अन्य उपखनिजों की रायल्टी बढ़ाने का मामला कैबिनेट ने टाल दिया है।
विज्ञापन


हेमंत बिष्ट का गीत राज्यगीत
वैट के तहत फार्म 16 के ऑनलाइन प्रारूप को एक अप्रैल 2016 से मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है। वहीं हेमंत बिष्ट के गीत को राज्यगीत और ढोल को राज्य का वाद्य यंत्र घोषित करने पर मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य तय

uttarakhand cabinet main decision.

कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और वित्त सचिव एमसी जोशी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के लिए 280-290 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया गया है। वहीं ओबीसी प्रमाण पत्रों की वैधता एक साल से बढ़ाकर अब तीन साल कर दी गई है।

निर्माण व अवस्थापना विकास कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रक्योरमेंट रूल्स में भी बदलाव किया गया है। इसके बाद अधिकृत अफसर किसी भी बड़े काम को चार हिस्सों में बांटकर स्थानीय लोगों को दे सकेगा।

सरकारी स्कूलों में अवस्थापना विकास के लिए जन सहभागिता कोष के नाम से पृथक निधि के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह निधि स्कूल, जिला व राज्य स्तर पर गठित होगी और कोई भी व्यक्ति इसमें योगदान दे सकेगा।

यूएसनगर में पट्टाधारकों को मिलेंगे भूमिधरी अधिकार

uttarakhand cabinet main decision.

भूमि अधिग्रहण के लिए सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब कहीं भी भूमि अधिग्रहण करने से पहले वहां पड़ने वाले सामाजिक प्रभाव का अध्ययन करना होगा। नगर निगम क्षेत्रों में विज्ञापन नियमावली को भी सरकार ने मंजूरी दी।

साथ ही यूएस नगर में पट्टाधारकों को भूमिधरी हक देने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। वहां इंदिरा आवास योजना के तहत जमीन के इंतजार में बैठे 1221 अभ्यर्थियों को जमीन खरीद में रजिस्ट्री शुल्क से पूरी छूट देने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड राज्य युवा नेतृत्व एवं शारीरिक योग्यता विकास योजना के तहत सेना भर्ती से पहले हर ब्लॉक में आठ स्थानों पर 20-20 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग देने का जिम्मा पीआरडी का होगा। जिसके लिए प्रशिक्षक को 350 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा।

देशी शराब में स्थानीय फलों के मिश्रण को मंजूरी

uttarakhand cabinet main decision.

आबकारी नीति में आंशिक बदलाव करते हुए देशी मदिरा में प्रति लीटर 300 ग्राम स्थानीय फलों के मिश्रण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अभी तक यह मात्रा पांच प्रतिशत ही थी। जैव प्रौद्योगिकी परिषद के ढांचे में कुल 56 पदों की मांग की गई थी। कैबिनेट ने इसके तीन-चौथाई पदों को मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा चिकित्सकों की  डायनामिक एसोयर्ड करियर प्रोग्रेशन नीति के लिए मुख्य सचिव, मुख्य प्रधान सचिव और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। कैबिनेट ने वैट के तहत फार्म 16 के ऑनलाइन प्रारूप को एक अप्रैल, 2016 से मंजूरी देने का निर्णय लेते हुए इसकेलिए लिये जाने वाले पांच रुपये शुल्क को भी समाप्त कर दिया।

बैठक में रेत-बजरी सहित अन्य उपखनिजों की रायल्टी 50 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये प्रतिटन करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस पर विचार के लिए कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी की संयुक्त उपसमिति गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed