फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet increased circle rate

उत्तराखंड कैबिनेट: सर्किल रेट बढ़े, कृषि और अकृषि भूमि हुई महंगी

Fri, 12 Jan 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Jan 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet increased circle rate
trivendra singh rawat - फोटो : file photo

उत्तराखंड में कृषि और अकृषि भूमि हुई महंगी हो गई है। राज्य मंत्री मंडल की बैठक में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून में राज्य कैबिनेट की बैठक में सर्किल रेट बढ़ाए जाने के साथ ही कई अन्य फैसले लिए गए।

बैठक में पंचेश्वर बांध निर्माण की जद में आ रहे 134 गांव के 31023 परिवारों का पुर्नवास किया जाएगा। जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो पंचेश्वर बांध संबंधित पुर्नवास निति बनाएगी।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में इस समिति का गठन होगा। इसके साथ ही तीन अन्य मंत्री भी इस समिति का हिस्सा होंगे। आगामी 20 जनवरी को इस समिति की पहली बैठक आहूत होगी और बैठक से जो भी निर्णय निकलेगा उसे भारत सरकार को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बैठक में राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इसके तहत सभी राशन की दुकानों में टीओएस मशीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed