फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision UPNL employees will receive equal pay for equal work

Uttarakhand: कैबिनेट के फैसले से उपनल कर्मचारियों को राहत, समान कार्य के लिए मिलेगा समान वेतन

Thu, 18 Jun 2026 09:57 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 18 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से करीब 22 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। जो पिछले काफी समय से समान काम के लिए समान वेतन और नियमित करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision UPNL employees will receive equal pay for equal work
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब सभी उपनल कर्मचारियों को अब समान कार्य के लिए समान मिलेगा। धामी कैबिनेट ने वेतन के लिए कट ऑफ डेट 12 नवंबर 2018 को बढ़ाकर 15 अक्तूबर 2024 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसकी प्रक्रिया व अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रकरण को मंत्रिमंडलीय उप समिति को भेजा गया।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से करीब 22 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। जो पिछले काफी समय से समान काम के लिए समान वेतन और नियमित करने की मांग कर रहे थे। मामले में जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने 12 नवंबर 2018 को आदेश जारी कर कर्मचारियों को एक साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से नियमित करने के आदेश दिए थे, लेकिन सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में सरकार की एसएलपी खारिज होने के बाद सरकार ने मंत्रिमंडल की उपसमिति का गठन किया। इसकी सिफारिश पर कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


NEET Re-Test: सीएम धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

Trending Videos

सरकार की ओर से पहले निर्णय लिया गया कि उपनल कार्मिक जो वर्तमान में जिस पद पर कार्यरत हैं, को उस पद के सापेक्ष वेतनमान का न्यूनतम एवं महंगाई भत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका में पारित आदेश की तिथि 12 नवंबर 2018 को पात्रता की कट ऑफ डेट मानते हुए दिया जाएगा।

जबकि सोमवार को धामी कैबिनेट में कट ऑफ डेट 12 नवंबर 2018 को बढ़ाकर 15 अक्तूबर 2024 किए जाने पर सहमति बनी। यह भी निर्णय लिया गया कि इसके क्रियान्वयन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रकरण को मंत्रिमंडलीय उप समिति को भेजा जाए। उप समिति विस्तृत विचार विमर्श के बाद अपनी संस्तुति मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

एक मार्च 2026 से मिलेगा समान कार्य समान वेतन

उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को एक मार्च 2026 से समान कार्य समान वेतन मिलेगा। जो उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी ओर से अनुबंध कर लिया गया है। वहीं, भविष्य में पैदा होने वाले अन्य मामलों पर मंत्रिमंडल की उप समिति विचार विमर्श के बाद अपनी संस्तुति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed