फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision Students who fail in board exam will get three chances to pass

Uttarakhand: बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को मिलेंगे पास होने के तीन मौके, 40 हजार को हो सकता है फायदा

Fri, 19 May 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 May 2023 03:00 AM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Decision News: उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं से जुड़ी अमर उजाला की 10 जुलाई 2022 की खबर पर बृहस्पतिवार को सरकार ने मुहर लगा दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision Students who fail in board exam will get three chances to pass
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के तीन अवसर दिए जाने के फैसले से औसतन 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल सकता है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए थे। इसमें 12वीं में 19 हजार और 10वीं में 28 हजार विद्यार्थी थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं से जुड़ी अमर उजाला की 10 जुलाई 2022 की खबर पर बृहस्पतिवार को सरकार ने मुहर लगा दी। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि 10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्रा को पास होने के तीन अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand Board Exam Result 2023: मूल्यांकन पूरा, अब 25 मई के आसपास जारी हो सकता है रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पास छात्र-छात्राओं को भी अंक सुधार का एक अवसर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का पहला अवसर परीक्षा परिणाम आने के ठीक बाद दिया जाएगा। अंक सुधार परीक्षा के साथ ये छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विद्यार्थी तब भी पास नहीं हुए तो दूसरा अवसर वर्ष 2024-25 की परीक्षा होगा। इसमें उनके पास दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प केवल अपने फेल विषयों की परीक्षा देना और दूसरा विकल्प इन विषयों को छोड़कर सभी विषयों की परीक्षा देना है। यदि विद्यार्थी तब भी पास नहीं हुए तो उन्हें तीसरा व अंतिम अवसर 2024-25 की अंक सुधार परीक्षा में बैठने का दिया जाएगा।

फैसले से 40 हजार से अधिक छात्रों को मिल सकती है राहत

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में एक लाख 32 हजार से अधिक एवं 12वीं की परीक्षा में एक लाख 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं थे। एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल 48 हजार से अधिक छात्र फेल हुए। जबकि इस साल एक अनुमान के मुताबिक हाईस्कूल में 25 हजार एवं इंटरमीडिएट में 20 हजार छात्र फेल हो सकते हैं। सरकार के इस फैसले से इन छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed